spot_img
Friday, March 29, 2024
Homeझारखंडझारखंड में जल्दी ही 17,971 पदों पर शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया ,...

झारखंड में जल्दी ही 17,971 पदों पर शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया , जानें किन पदों पर की जाएगी नियुक्ति

-

झारखंड में सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. अब जल्दी ही राज्य में 17,971 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि इस पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंजूरी दे दी है। अब यह कैबिनेट में जाएगा। मंजूरी मिलते ही जेएसएससी इन सभी पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर देगा।

इन पदों के लिए शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा सीधी व बैकलॉग : 63 झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त परीक्षा : 956 झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा : 1293 झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा बैकलॉग : 03 झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा : 583 झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा : 727 रिम्स, रांची अंतर्गत परिचारिका श्रेणी ए के पद पर नियुक्ति परीक्षा : 370 झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा : 991 झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा : 921 झारखंड तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा : 454 झारखंड आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022: 452 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा : 3120 झारखंड सहायक प्रतियोगिता परीक्षा : 690 डिप्लोमा स्तरीय : 176 पद आईटीआई में पदाधिकारी : 727 पदाधिकारी लैब असिस्टेंट : 490

इन विषयों में नए पद हो रहे हैं सृजित

प्लस टू हाईस्कूलों में जिन विषयों में अभी तक पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड (पीजीटी) टीचर के एक भी पद नहीं हैं, उन विषयों में पद सृजन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कुल 16 विषयों में 5500 पीजीटी शिक्षकों के पद सृजित किए जाएंगे। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में 50 स्टूडेंट्स पर एक शिक्षक होंगे। वहीं, अन्य विषयों में 80 छात्रों पर शिक्षक के एक पद सृजित किए जा रहे हैं। राज्य गठन के 22 साल बाद प्लस टू के 16 विषयों में पद सृजन की कार्यवाही चल रही है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts