spot_img
Saturday, April 20, 2024
Homeझारखंडबोकारो की महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, माँ- बच्चे सभी...

बोकारो की महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, माँ- बच्चे सभी स्वस्थ

-

झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल से एक अनोखी खबर सामने आयी है. बोकारो की एक महिला ने रिम्स में बीते बुधवार को एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. इन बच्चों की डिलीवरी की सबसे खास बात यह है कि बच्चों की मां ने आईवीएफ की मदद से गर्भ धारण किया था। इन बच्चों का जन्म समाज में यह एक सकारात्मक संदेश दे रहा है.

बच्चों में 3 लड़के 1 लड़की

जानकारी के अनुसार इन बच्चों की मां का नाम ममता देवी है और वह 31 साल की है. बता दें कि ममता के बच्चों में 3 लड़के और एक लड़की है. पहला बच्चा लड़का है जो 2 किलो का है। दूसरा बच्चा लड़की है वह भी 2 किलो की है। तीसरा बच्चा लड़का है जो करीब 1 किलो 400 ग्राम का है वहीं चौथा बच्चा भी लड़का है जिसका वजन 1 किलो 600 ग्राम के आसपास है। फिलहाल जच्चा और चारो बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं। बता दें कि ममता ने करीब साढ़े तीन साल पहले भी IVF के जरिए ही एक बच्चे को जन्म दिया था।

ममता ने रांची के बूटीमोड़ स्थित इंदिरा आवीएफ में उसने IVF के जरिए कंसीव किया थी। ममता को गर्भधारण के शुरूआती समय में ही पता चल गया था कि 4 बच्चे गर्भ में पल रहे हैं। ममता को इसकी जानकारी हुई तो वह खुश हुईं वह बच्चों को इस दुनिया में लाने के लिए तैयार हो गईं थी। ममता गर्भावस्था की शुरुआत से ही रांची के डॉक्टरों की देखरेख में थीं। रिम्स में तो वह पिछले एक महिने से भर्ती हैं जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका बहुत अच्छे से ख्याल रखा जा रहा था। अब डिलिवरी के बाद भी उनको अस्पताल प्रबंधन के व्दारा सभी सुविधाएं दी जा रही है.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts