पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने समाजसेविका वंदना उपाध्याय को किया सम्मानित

रांची की समाजसेविका वंदना उपाध्याय को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सम्मानित किया।

बाबूलाल मरांडी ने वंदना उपाध्याय के सामाजिक कार्यों की तारीफ की। वंदना उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बताया कि वे दो संस्था “माही केयर फाउंडेशन” और “इंडियन रोटी बैंक”के जरिए समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करती हैं।
वंदना ने बताया कि उनकी संस्था माही केयर फाउंडेशन के साथ करीब 85 हजार महिला जुड़ी हुई हैं। इन सभी महिलाओं को संस्था की तरफ से रोजगार दिया गया है।
जबकि इंडियन रोटी बैंक के जरिए वे गरीब लोगों को भोजन कराती हैं। वे हर रोज करीब 10 लोगों को भोजन कराती है।
zoloft generic 25mg