झारखंड के गढ़वा में एक ही परिवार के चार शव मिलने से इलाके में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड के गढ़वा में एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया है। मरने वालों में घर के मुखिया शिव कुमार बैठा, उनकी पत्नी बबीता, बेटी तान्या और श्रेया शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक सुसाइट नोट भी बरामद किया है।
घटना धुरकी थाना अंतर्गत रक्सी गांव की है। बताया जा रहा है कि शिव कुमार बैठा कैंसर से पीड़ित थे। उनके पास इलाज के लिए पैसा नहीं था। दूसरी तरफ बीमारी बढ़ जाने से वह मानसिक तनाव में रहते थे। ऐसा मालूम होता है कि तनाव में ही उन्होंने रविवार की रात पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
इस घटना की जानकारी तब हुई जब शिव कुमार की मां उसके घर गई। उसने देखा की घर का दरवाजा खुला हुआ है और बेटा का शव पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद वो रोने लगी। कुछ ही देर में आसपास के लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पत्नी और एक बेटी का शव एक कुंए से, जबकि 10 वर्षीय बेटी तान्या का शव घर से बरामद किया है। पुलिस को शिव कुमार बैठा का शव अमरुद के पेड़ से लटका हुआ मिला है।
वहीं पुलिस ने मौके से एक सुसाइड बरामद किया है। जिसमें आपस में सलाह कर स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। फिलहाल पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।