माही केयर फाउंडेशन आज मनाएगी “रोटी डे”, गरीबों को करायेगी भोजन

माही केयर फाउंडेशन की ओर से आज यानि 14 फरवरी को “रोटी डे” मनाई जाएगी। इसकी जानकारी संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना उपाध्याय ने दी है।
वंदना उपाध्याय ने बताया कि आज देश में जरुरत है जरुरतमंदो की सेवा, दो वक्त की रोटी सभी को मिले यह हम सब की जिम्मेदारी है। रोटी हर पेट को चाहिए। मैं निवेदन करुंगी समाज के सभी सक्षम लोगों से कि आज का दिन रोटी डे के रुप में मनाएं एवं अपनी क्षमतानुसार सभी को रोटी खिलाएं। संस्था के सभी मेंबर अपने अपने क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाएंगे।
इस अवसर पर संस्था की सभी प्रभारी ने निर्णय लिया कि इस अभियान में सभी शामिल होंगे। इनमें ममता कुमारी, निशि देवी, अल्का रानी, संजना कुमारी, संजय पाल, सीमा अधिकारी, पुष्पा देवी, पिंकी देवी, गीता देवी, उषा देवी, पूजा देवी, सरिता केरकेट्टा, रीता नायक, संध्या , कल्पना देवी, प्रियंका सिंह, सोमा सिंह, पूनम महली, पूनम जयसवाल, रानी महली आदी शामिल हैं।