माही से जुड़ी महिलाओं ने मनाया “रोटी डे”, गरीबों को कराया भोजन

माही केयर फाउंडेशन ने रविवार के दिन को “रोटी डे” के रूप में मनाया। संस्था से जुड़ी महिलाओं ने पूरे झारखंड में गरीबों और जरूरतमद लोगों को भोजन कराया।
संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना उपाध्याय ने बताया कि झारखंड के कई जिलों में माही से जुड़ी महिलाओं ने “रोटी डे” मनाया और गरीबों को भोजन कराया। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वह रविवार ही नहीं हर दिन रोटी डे के रूप में मनाए, ताकी उनकी इस कोशिश से गरीबों का पेट भर भोजन मिल जाए।

माही केयर फाउंडेशन के निदेशन आशीष रंजन दीक्षित ने कहा कि हम सबने मिलकर एक छोटी सी कोशिश की जो आज कामयाब रहा। माही केयर फाउंडेशन आगे भी इस प्रकार से समाजिक कार्य करता रहेगा।

बता दें कि माही केयर फाउंडेशन महिलाओं के लिए कार्य करने वाली संस्था है। ये महिलाओं को जागरूक करती है। इसके साथ ही महिलाओं को प्लास्टिक फ्री सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराती है। जिससे महिलाओं को रोजगार भी मिलता है। इस संस्था के साथ 80 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
