spot_img
Wednesday, April 24, 2024
Homeझारखंडअब रांची से देवघर पहुंचे सिर्फ 55 मिनट में , कैसे ?...

अब रांची से देवघर पहुंचे सिर्फ 55 मिनट में , कैसे ? जानें…

-

रांची से देवघर के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. खासकर के शिव भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब देवघर पहुंचने के लिए 9 घंटे का इंतेजार नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी 1 मार्च से रांची और देवघर के बीच विमान सेवा शुरु हो जाएगी. इस फ्लाइट से आप 55 मिनट में देवघर पहुंच जाएंगे. बता दें कि रांची से देवघर के लिए विमान सेवा 17 फरवरी से ही शुरू होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से यह अब एक मार्च से शुरू होगी।

2050 रुपया होगा किराया

रांची से देवघर के लिए जो विमान उड़ान भरेगा उसका फ्लाइट नंबर 6ई.-7965 है। यह विमान रांची से देवघर के लिए दोपहर 3:20 में उड़ान भरेगी और विमान देवघर शाम में करीब 4:15 बजे पहुंचेगा। वहीं विमान देवघर से रांची के लिए भी उड़ान भरेगा। देवघर से विमान नंबर 6ई-7964 शाम 4:45 बजे उड़ान भरेगा और रांची 5:45 बजे पहुंचेगा। रांची और देवघर के लिए भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत 2050 रुपया का किराया निर्धारित किया गया है। बता दें कि इंडिगो के 70 सीटों का विमान हर दिन रांची से देवघर और देवघर से रांची के लिए उड़ान भरेगा।

राज्य सरकार के नागर विमानन विभाग से देवघर से रांची का स्लॉट नहीं मिलने के कारण यह सेवा फिलहाल स्थगित की गई है। नागर विमानन विभाग में टेक्निकल प्रक्रिया चल रही है, प्रक्रिया पूरी होते ही देवघर रांची हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो एयरलाइंस को रांची से देवघर के लिए फ्लाइट परिचालन करने की अनुमति दे दी है। अब फिर रांची से देवघर के लिए दुबारा से टिकट बुकिंग भी जल्द शुरू होगी।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts