spot_img
Friday, April 19, 2024
Homeझारखंडइस बार भी झारखंड में हो सकती है मानसून की लेट एंट्री...

इस बार भी झारखंड में हो सकती है मानसून की लेट एंट्री : मौसम विभाग

-

झारखंड में पिछले साल की तरह इस साल भी मानसून देरी से पहुंचेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में इस बार 19 जून तक मानसून की संभावना है। तय तारीख के अनुसार इसे राज्य में 12 जून तक प्रवेश कर जाना चाहिए।

इसके साथ ही रांची मौसम केंद्र ने कहना है कि आगामी तीन-चार दिनों तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। साथ ही, झारखंड राज्य में कुछ-कुछ जगहों में बादल, गर्जन और वज्रपात की संभावना भी हो सकती है। हवा की गति भी सामान्य से तेज हो सकती है। यह स्थिति 25 जून तक बने रहने की संभावना है।

बता दें कि राज्य में मानसून जब-जब देरी से आया है, तब तब राज्य में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिसका सीधा असर यहां के किसानों की खेती पर पढ़ता है।

दरअसल, मानसून सीजन में झारखंड के लिए 1022.9 मिमी बारिश को सामान्य माना गाया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए पिछले 9 साल के बारिश के आंकड़ों को देखें तो इन 9 सालों में 7 बार मानसून देरी से पहुंचा है। 2016 व 2021 को छोड़ दें तो हर बार बारिश सामान्य से कम हुई है।

Related articles

1 COMMENT

Comments are closed.

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts