spot_img
Friday, April 19, 2024
Homeझारखंडभारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों का हुआ चयन,...

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों का हुआ चयन, जानें

-

झारखंड के खिलाड़ी राज्य को खेल जगत में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिला रहे हैं. झारखंड की बेटियां अब राज्य का नाम द.अफ्रीका में रौशन करेंगी. दरअसल,झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है. अब ये महिला हॉकी टीम आगामी 13 जनवरी को द.अफ्रीका के लिए रवाना होंगी.

ये हैं झारखंड की 4 खिलाड़ी
निकी प्रधान, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, सलीमा टेटे ये वो चार नाम हैं जो दक्षिण अफ्रीका में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. बताते चलें, निकी प्रधान खूंटी जिला की रहने वाली है और शेष तीन खिलाड़ी सिमडेगा जिले से है.

इस मैच के लिए हुआ है चयन
14 से 30 जनवरी 2023 तक केपटाउन दक्षिण अफ्रीका में हॉकी का ट्रेनिंग और टेस्ट मैच आयोजित हो रहा है. इन्हीं मैचों में ये सभी खिलीड़ी खेलने के लिए जा रही हैं. आपको बता दें कि वहां भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के साथ होगा.भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैच होने हैं और नीदरलैंड के साथ तीन मैच खेलें जाएंगे.

यह राज्य के लिए गर्व की बात है’ :भोला नाथ सिंह
हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने पूरी टीम के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि- ”2015 में निकी प्रधान से शुरुआत हुई थी, और अब भारतीय महिला हॉकी टीम में हमारे चार खिलाड़ी चुने गए हैं. यह राज्य के लिए गर्व की बात है.”

इन चार खिलाड़ियों के चयन होने पर राज्य के खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा सहित झारखंड के समस्त पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts