spot_img
Friday, April 19, 2024
Homeझारखंडरामगढ़ उपचुनाव के लिए एनडीए को मिला इस पार्टी का समर्थन,जानें

रामगढ़ उपचुनाव के लिए एनडीए को मिला इस पार्टी का समर्थन,जानें

-

रामगढ़ उपचुनाव के लिए लगभग सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बता दें कि कांग्रेस ने रामगढ़ पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को टिकट दिया है तो वहीं आजसू और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं इसके लिए एनडीए ने सांसद चंद्रप्रकाश चैधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा है. रिपोर्टस के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने इस चुनाव में एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया है. यह जानकारी राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने रविवार को मीडिया को दी।

सुनीता देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएगी लोजपा
लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मीडिया को बताया कि- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी रामगढ़ उपचुनाव में कैंप करेंगे और सुनीता देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। रामगढ़ उपचुनाव के लिए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। संचालन समिति का अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज को बनाया गया है। समिति के सदस्य के रूप में रंजीत राम और राजकुमार रवानी तथा प्रतिमा कुमारी के अलावा ऋतुराज दीनानाथ ठाकुर, गिरधारी झा, संजय सिंह, राजकुमार सिंह, सचिन रवानी विनीत कुमार सूरज पांडेय और कालिंदी को सदस्य के रूप में रामगढ़ विधानसभा में सघन संपर्क अभियान चलाने के लिए पार्टी की ओर से नियुक्त किया गया है।

बता दें कि रामगढ़ उपचुनाव के लिए वोटिंग 27 फरवरी को होगी। सभी पार्टियों ने चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है. इस उपचुनाव में आजसू और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. इसके नतीजे 2 मार्च को घोषित कर दिए जाएंगे.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts