दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में वंदना उपाध्याय को मिला “इंडियन रोटी बैंक” का नेशनल अवार्ड

इंडियन रोटी बैंक ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में “उत्सव 2021” कार्यक्रम का आयोजन कराया। जिसमें 18 राज्यों से आए हुए पदाधिकारी शामिल हुए। इसी कार्यक्रम में इंडियन रोटी बैंक ने बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया।
इनमें एक रांची की रहने वाली समाज सेविका और इंडियन रोटी बैंक की जिला महिला कोऑर्डिनेटर वंदना उपाध्याय का नाम भी शामिल है। संस्था ने वंदना उपाध्याय के समाजिक कार्यों को देखते हुए बेस्ट वर्क के लिए इंडियन रोटी बैंक के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया है।

वंदना उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि” यह सम्मान उन गरीबों,जरुरतमंदो को समर्पित है, जिन्हें मैने पूरे साल भोजन कराया है। मैं लॉकडाउन में भी घर से बाहर निकलकर गरीबों को खाना खिला रही थी। जिसका इनाम मुझे आज संस्था की तरफ से दिया गया। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी प्रकार से बिना रूके निस्वार्थ भाव से सेवा करती रहेंगी।

बता दें कि वंदना उपाध्याय रांची में समाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है। वह हर रोज अपनी दिन की शुरूआत गरीबों को भोजन कराकर करती हैं। यही नहीं वह गरीबों को भोजन के अलावा आर्थिक मदद सहित अन्य जरूरी समान भी मुहैया कराती हैं।
