spot_img
Thursday, April 25, 2024
Homeझारखंड11 पुलिस अधिकारियों का तबादला, ममता बनी लालपुर की नई थाना प्रभारी

11 पुलिस अधिकारियों का तबादला, ममता बनी लालपुर की नई थाना प्रभारी

-

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए एसएसपी ने ममता कुमारी को लालपुर थाना का नया थाना प्रभारी बनाया है जबकि आलोक कुमार को लालपुर ट्रैफिक थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सीनियर एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को जल्दी से योगदान देने का आदेश दिया गया है।

जानें कौन कहां गये
पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) : कहां थे : कहां गये
ममता कुमारी : थाना प्रभारी, चुटिया (प्रतिनियुक्ति) : थाना प्रभारी, लालपुर
आलोक कुमार : पुलिस केंद्र, रांची : ट्रैफिक थाना प्रभारी, लालपुर
वेंकटेश कुमार : पुलिस केंद्र, रांची : थाना प्रभारी, चुटिया
विनोद कुमार : थाना प्रभारी, अरगोड़ा : थाना प्रभारी, सुखदेवनगर
अरविंद कुमार सिंह : पुलिस केंद्र, रांची : थाना प्रभारी, जगरनाथपुर
संजय कुमार : थाना प्रभारी, लोअर बाजार : थाना प्रभारी,अरगोड़ा
दयानंद कुमार : पुलिस केंद्र, रांची : थाना प्रभारी, लोअर बाजार
इम्तियाज अहसन : थाना प्रभारी, जगरनाथपुर (प्रतिनियुक्ति) : ट्रैफिक थाना प्रभारी, कोतवाली
जॉन मुर्मू : ट्रैफिक थाना प्रभारी, कोतवाली : ट्रैफिक थाना प्रभारी, जगरनाथपुर
मधुसूदन मोदक : थाना प्रभारी, डेली मार्केट (प्रतिनियुक्ति) : थाना प्रभारी, डेली मार्केट
लक्ष्मीकांत : थाना प्रभारी, डोरंडा (प्रतिनियुक्ति) : थाना प्रभारी, डोरंडा

इस संदर्भ में, रांची एसएसपी ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में जल्दी से योगदान करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी को आदेश दिया है कि वे तुरंत अपने पदाधिकारियों के साथ कार्यभार संपादित करें और योगदान देने के बाद अपने थानों के अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें।

इस नए स्थानांतरण के माध्यम से, रांची पुलिस विभाग का संगठन और प्रशासनिक कार्यक्रम सुचारू रूप से चलने और लोगों को उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्रदान करने के लिए सुनिश्चित किया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले रांची एसएसपी ने सात इंस्पेक्टर का तबादला किया था, लेकिन निर्धारित स्थान पर योगदान नहीं देने पर उन्हें रिलीव किया था। इनमें राजीव रंजन लाल, अहमद अली, रमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सपन कुमार महथा, राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद शामिल थे।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts