गुमला जिला के चैनपुर थाना के थाना प्रभारी शैलेश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम पूछताछ के लिए उन्हें लेकर रांची आ रही है।
जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना प्रभारी एक मामले में पीड़ित से पैसों की डिमांड की थी, पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी, जिसके बाद एसीबी की टीम पूरे मामले की जांच की और मामला सही पाए जाने के बाद आज दोपहर 3 बजे के करीब गुमला जिला के चैनपुर थाना में छापेमारी की, इस दौरान थाना प्रभारी शैलेश कुमार 30 हज़ार घुस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुए।
आपको बता दें की रिश्वत लेते पकड़े गए थानेदार शैलेश कुमार को 18 जनवरी को चैनपुर थाना का प्रभारी बनाया गया था, 2 दिन पहले उन्होंने पदभार ग्रहण किया था, लेकिन थाना प्रभारी बनने के तीन दिन बाद ही वो रिश्वत लेते धरा गएं, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, ACB की इस कार्रवाई की चर्चा पूरे झारखंड में है ।
