गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे शुक्रवार को देवघर पहुंचे, इस दौरान एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.सांसद निशिकांत दुबे ने मीडिया से बातचीत करते हुए हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही राज्य–केंद्र संबंधों पर खुलकर अपनी बात रखी.

झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्र पर लगाए जा रहे एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये के बकाया के आरोपों पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की स्थिति ऐसी है कि कहीं ऐसा न हो जाए कि मार्च के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वेतन तक मिलने पर समस्या हो जाए. ऐसी हालत में किसी दिन मंईयां सम्मान योजना बंद हो जाए तो आश्चर्य नहीं होगा, अबुआ आवास योजना में काम बंद हो जाएंगे.

सासंद ने कहा कि झारखंड सरकार के पास पैसा ही नहीं है, पहले वो अपना खाना-पीना तो खा ले. साथ ही सांसद ने राज्य सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मंईयां सम्मान योजना” के कारण राज्य में विकास कार्य ठप हो गए हैं. बता दें कि झारखंड सरकार लगातार केंद्र सरकार से बकाया राशि की मांग कर रही है और आगामी बजट में इसके लिए प्रावधान किए जाने की बात कह रही है. जिसको लेकर सांसद ने तमाम बातें कहीं.