Site icon Jharkhand LIVE

-नीट 2026 में ऑलियंट अकादमी का शानदार प्रदर्शन, 35 में से 15 विद्यार्थियों ने पाई सफलता

हजारीबाग: री-नीट (NEET UG) 2026 के घोषित परिणामों में हजारीबाग स्थित ऑलियंट अकादमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस वर्ष संस्थान के 35 विद्यार्थियों में से 15 ने परीक्षा में सफलता हासिल कर मेडिकल प्रवेश की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार अंक और प्रभावशाली ऑल इंडिया रैंक हासिल कर अपनी मेहनत और अकादमी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को साबित किया है। संस्थान का कहना है कि अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट सीरीज, व्यक्तिगत मेंटरशिप और अनुशासित अध्ययन वातावरण का यह सकारात्मक परिणाम है।

इन विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

ऑलियंट अकादमी के सफल विद्यार्थियों में हर्षित राज (AIR 286), सत्यम प्रसाद (9623), सना आर्यन (11575), अमित प्रकाश (13018), शिवचंदन गुप्ता (17543), मनीषा कुमारी (17790), एमडी कैफ (19300), निशा कुमारी (22685), जयश्री वैदही (32250), स्वीटी कुमारी, स्नेहा कुमारी, लक्ष्मी, पीयूष, सुधांशु और सोनाली शामिल हैं।

निदेशक ने दी बधाई

संस्थान के निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऑलियंट अकादमी आगे भी मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराती रहेगी।

उन्होंने आगामी बैच के विद्यार्थियों से भी पूरे आत्मविश्वास, नियमित अभ्यास और समर्पण के साथ तैयारी करने की अपील की। संस्थान ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Exit mobile version