Site icon Jharkhand LIVE

चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों का असर, 4 से 21 जनवरी के बीच 15 ट्रेनें रद व परिवर्तित, देखे लिस्ट

train cancelled

नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही यात्रियों को रेल यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर 04 जनवरी से 21 जनवरी के बीच कुल 15 ट्रेनों के परिचालन को रद या परिवर्तित करने की घोषणा की है। इस फैसले से लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित होंगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हावड़ा–कांटाबांजी/टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस को कई तिथियों में शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा।

इसके अलावा, यात्रियों की महत्वपूर्ण ट्रेन पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे के अनुसार, 05, 09, 12, 16 और 19 जनवरी को पुरी से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और इब स्टेशन होते हुए योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद, रोजाना यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर

रेलवे के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों पर पड़ने की संभावना है। विकास कार्यों के कारण कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को भी रद किया गया है, जिससे स्थानीय आवागमन प्रभावित होगा।

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्न ट्रेनें पूरी तरह रद रहेंगी –

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक सुधार, सिग्नल अपग्रेडेशन और अन्य बुनियादी ढांचा विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों को सुरक्षित और समय पर पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

यात्रियों से अपील, यात्रा से पहले जानकारी जरूर लें

दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे का कहना है कि यह असुविधा अस्थायी है और विकास कार्य पूरे होने के बाद यात्रियों को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।

हालांकि, नए साल की शुरुआत में बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद और परिवर्तित होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

Exit mobile version