Site icon Jharkhand LIVE

कोडरमा-हजारीबाग समेत झारखंड के यात्रियों को बड़ी सौगात, चोपन–मधुपुर एक्सप्रेस को मिली मंजूरी

रेलवे बोर्ड ने चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। कोडरमा, हजारीबाग रोड समेत झारखंड के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी

झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग रोड और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने चोपन–मधुपुर एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन शुरू होने से झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

इन स्टेशनों के यात्रियों को होगा फायदा

यह एक्सप्रेस ट्रेन कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, मधुपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी। इससे नौकरी, शिक्षा, इलाज और धार्मिक यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेगा।

जल्द जारी होगा टाइम टेबल

रेलवे की मंजूरी के बाद अब पूर्व मध्य रेलवे और संबंधित जोनल रेलवे की ओर से ट्रेन का विस्तृत समय-सारिणी, स्टॉपेज और संचालन तिथि जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। यात्रियों को लंबे समय से इस ट्रेन के शुरू होने का इंतजार था।

Exit mobile version