रांची: परिजनों ने फोन छीना तो नाराज होकर घर से भागी बेटी, दो युवकों ने मदद के बहाने किया दुष्कर्म

झारखंड की राजधानी रांची में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की माता पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी।
रांची के टैगोर हिल रोड में रहने वाली लड़की शनिवार शाम चार बजे माता पिता से नाराज होकर घर से दिल्ली जाने के लिए निकली थी। वह टैगोर हिल के पास वह खड़ी थी। तब ही बाईक से एक युवक गुजर रहा था। जिससे उसने स्टेशन जाने के लिए लिफ्ट मांगा। इसके बाद युवक ने उसे लिफ्ट दे दिया, लेकिन जब रास्ते में युवक ने जब उससे दिल्ली जाने का कारण पूछा तो उसने सारी बातें उस युवक को बता दिया।
दोस्त के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम
इसके बाद युवक नाबालिग लड़की को स्टेशन न छोड़कर कोकर न्यू नगर स्थित अपने किराये के घर में ले गया। जहां पहले से एक और युवक पहले से मौजूद था। घर ले जाने के बाद युवकों ने नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया।
वहीं आरोपी युवकों ने लड़की को एक नया फोन भी खरीदकर दिया। जिसमें लड़की ने साथ लेकर आई अपना सिम को लगाया। इधर परिजन बेटी को खोजने में लगे रहे, लेकिन जब वाह रात तक नहीं लौटी, तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मोबाइल नंबर से हुआ लोकेशन ट्रेस
इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर से उसके लोकेशन को ट्रेस किया और फिर आधी रात को ट्रेस किए लोकेशन पर पहुंचकर युवती को बरामद किया। इसके साथ ही दोनों आरोपी युवक अंकित मिश्रा और आनंद मोहन राय उर्फ धीरज राय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक बिहार के रहने वाले है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग दिल्ली में मौसी के घर रहती थी। वहां से लौटकर घर में रह रही थी। रांची में उसका मन नहीं लग रहा था। वह मोबाइल पर बातचीत किया करती थी। इस वजह से माता-पिता ने उससे मोबाइल छीन लिया था।