फेमस Tiktok Star ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर थी पॉपुलर, देखिए उनके टिकटॉक VIDEOS

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को अभी ज्यादा दिन नहीं बीते थे कि एक और सेलिब्रिटी ने आत्महत्या कर ली है। दिल्ली की रहने वाली 16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ (Siya Kakkar) ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है।
सिया के सुसाइड की खबर आने के बाद उनके प्रशंसक काफी हैरान हैं, हालांकि अभी सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्टस में सिया के सुसाइड करने के पीछे की वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सिया ने सुसाइड से पहले अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से एक गाने को लेकर बात की थी।
वहीं सिया के सुसाइड की खबर सुनकर अर्जुन भी हैरान हैं। अर्जुन ने बताया कि जब मेरी सिया से बात हुई थी तब वह बिल्कुल ठीक थीं और तब परेशान भी नहीं लग रही थीं। अब ये समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने ये कदम क्यों उठाया।
टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें वह एक लेटेस्ट पंजाबी सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आ रही है। अब तक इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोगो देख चुके है।
सिया सोशल मीडिया पर पॉपुलर सेलिब्रिटी थीं। उसे इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख ज्यादा लोग फॉलो करते है और टिकटॉक पर उसके 1.1 मिलियन फॉलोवर्स है।
पुलिस ने अब तक नहीं दिया कोई बयान
उधर सिया के सुसाइड के बारे में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन कुछ घरेलू सूत्रों का दावा है कि सिया को बीते काफी समय से टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए धमकी मिल रही थी। इससे कभी-कभी वो परेशान भी हो जाती थीं। हालांकि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि सिया के मौत की वजह यही है।
बता दें कि सिया दिल्ली के गीता कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके परिवार में माता-पिता भाई-बहन हैं।
यह भी पढ़े : UNLOCK 1: झारखंड सरकार ने ई-कॉमर्स सहित इन चीजों से दी छूट