धोनी की बेटी जीवा ने शरारा पहनकर क्यूट अंदाज में किया डांस, वायरल हुआ VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली की कुछ तस्वीरें और वीडियोज को शेयर किया है। इन तस्वीरों में जीवा बुहत ही प्यारी दिख रही हैं। उनकी तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
जीवा धोनी इन तस्वीरों में शरारा पहने हुए नज़र आ रही है। उन्होंने अपना वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में शरारा पहनकर डांस करते हुए नज़र आ रही हैं। दिवाली के बाद जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का यह क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन भी दे रहे हैं। जीवा के इस वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
हालांकि जीवा के साथ महेंद्र सिंह धोनी और मां साक्षी नहीं दिख रही है। लोगों का कहना है कि जीवा की इन तस्वीरों को धोनी और साक्षी ने खींचा है। बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। जीवा को इंस्टाग्राम करीब 13 लाख लोग फॉलो करते हैं, यही नहीं उनकी तस्वीर और वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं।
पिछले दिनों जब जीवा को धमकी दी गई थी, तो करोड़ों लोग सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में उतर आए थे, हालांकि बाद में रांची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद पूरा मामला शांत हुआ था।