Site icon Jharkhand LIVE

गिरिडीह केंद्रीय कारा में डीसी-एसपी की बड़ी छापेमारी, 2 घंटे तक खंगाले गए सभी वार्ड

Giridih के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में शनिवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी Ramnivas Yadav और एसपी Dr. Bimal Kumar के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में करीब 45 अधिकारी और लगभग डेढ़ सौ पुलिस जवान शामिल थे।

करीब दो घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुरुष बंदियों के पांच ब्लॉक के 20 वार्डों समेत महिला वार्ड की भी गहन तलाशी ली गई। अधिकारियों की टीम शनिवार रात करीब 10:45 बजे केंद्रीय कारा पहुंची और एक-एक वार्ड में जाकर जांच-पड़ताल की।

छापेमारी के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, संतरी की तैनाती, बंदियों से मुलाकात की प्रक्रिया, पानी की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक को कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया।

इस अभियान में एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, दंडाधिकारी बिनोद सिंह, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, एसडीपीओ डुमरी आबिद खान, बीडीओ गणेश रजक, सीओ जितेंद्र प्रसाद समेत कई थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

Exit mobile version