झारखंड सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों को पदस्थापना की है, बीते दिनों प्रमोशन पाकर IAS बने अधिकारियों को सरकार ने अलग अलग पदों पर नियुक्ति है, इससे जुड़ी अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी की है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्री दिलेश्वर महतो को अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गुमला के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्री इश्तियाक अहमद को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्री विद्यानन्द शर्मा पंकज को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्रीमती संगीता लाल को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्री रोबिन टोप्पो को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्रीमती नयन तारा केरकेट्टा को अगले आदेश तक निदेशक (प्रशासन), कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्री अरूण कुमार सिंह को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्री आलोक शिकारी कच्छप को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, खूँटी के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्री अनिलसन लकड़ा को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्री नागेन्द्र पासवान को अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्री आसिफ एकराम को अगले आदेश तक निदेशक, संस्कृति (पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग), झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत श्री नीरज कुमार सिंह को अगले आदेश संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, झारखण्ड, पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत श्री जुल्फिकार अली को अगले आदेश संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी श्रीमती अर्चना मेहता को अगले आदेश संयुक्त सचिव, राज्यपाल सचिवालय, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।

