Site icon Jharkhand LIVE

थानेदार का महिला पुलिसकर्मी के साथ तस्वीर वायरल, गिरी गाज

Oplus_16908288

झारखंड के गुमला में एक वायरल तस्वीर को लेकर पुलिस विभाग में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र कर्माली से जुड़ी कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तस्वीर में एक महिला वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी नजर आ रही है। मामला सामने आते ही पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमला एसपी हरीश बिन जमां ने तुरंत संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच के बाद सदर थाना प्रभारी महेंद्र कर्माली और एक सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

एसपी ने डीएसपी को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि वर्दी की गरिमा और अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

हालांकि वायरल तस्वीर की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल गुमला में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है और अब सबकी नजर विभागीय जांच की रिपोर्ट पर टिकी हुई है कि वायरल तस्वीर का सच आखिर क्या है

Exit mobile version