Site icon Jharkhand LIVE

पानी संकट में छात्राओं के लिए मददगार बने हरे लाल महतो, स्कूल भेजवाया टैंकर

सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विद्यालय में रहने वाली सैकड़ों छात्राएं पीने के पानी और दैनिक जरूरतों के लिए परेशान हो उठीं।

बताया गया कि स्कूल परिसर में लगे मोटर का पाइप फट जाने से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। वहीं विद्यालय का एकमात्र चापाकल भी पहले से खराब पड़ा हुआ था। ऐसे में स्कूल में रह रही करीब 340 छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुए हरे लाल महतो

मामले की जानकारी आजसू पार्टी के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो को मिली। उन्होंने तुरंत आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और “जन सेवा ही लक्ष्य” संस्था के संस्थापक हरे लाल महतो को पूरे मामले की जानकारी दी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हरे लाल महतो ने बिना देर किए संस्था की ओर से तत्काल विद्यालय में पानी का टैंकर भेजवाया। इतना ही नहीं, आपात स्थिति को देखते हुए एक अतिरिक्त टैंकर भी बैकअप के तौर पर उपलब्ध कराया गया।

छात्राओं और अभिभावकों ने जताया आभार

पानी की व्यवस्था होने के बाद विद्यालय प्रबंधन और छात्राओं ने राहत की सांस ली। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अभिभावकों ने भी हरे लाल महतो की पहल की सराहना की और उनका आभार जताया।

साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से विद्यालय में स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

“सिस्टम फेल हो सकता है, लेकिन HLM नहीं”

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सरकारी व्यवस्था देर से सक्रिय होती है, लेकिन हरे लाल महतो हर मुश्किल में लोगों के बीच पहुंच जाते हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में लोग अब कहने लगे हैं —

“सिस्टम फेल हो सकता है, लेकिन HLM नहीं।”

Exit mobile version