Site icon Jharkhand LIVE

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने असम चुनाव को लेकर बैठक की, बंधु तिर्की भी रहे शामिल

असम में होनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ आज आयोजित एक अति महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर मिला


इस बैठक में असम कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेताओं और वरीय पर्यवेक्षक शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने की जबकि इसमें विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी भी शामिल हुए.

बैठक में असम में होनेवाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में विविध विषयों और रणनीति पर चर्चा करने के साथ ही अन्य जरूरी मुद्दों पर भी बातचीत की गयी. इसमें लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता और असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत साईकिया, असम कांग्रेस के प्रभारी भंवर जीतेन्द्र सिंह, कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के साथ ही वहाँ के लिये नियुक्त वरीय पर्यवेक्षकों कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. बैठक के संदर्भ में अभी एक केवल यही कहना ही समयानुकूल होगा. यह बहुत ही उपयोगी, सारगर्भित और रणनीति निर्धारित करने के दृष्टिकोण से सफल रही.

Exit mobile version