Site icon Jharkhand LIVE

झारखंड में IAS अधिकारियों का तबादला, गोड्डा, चतरा समेत 17 जिले के डीसी बदलें

झारखंड स्थापना दिवस 2025 मंत्री जिला प्रभारी

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इससे जुड़ी अधिसूचना कार्मिक, प्रशानिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी के दिया है, सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है,सरकार ने जामताड़ा के डीसी रवि आनंद को चतरा का उपायुक्त बनाया गया है ।

 

आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को जमशेदपुर, संदीप कुमार को लातेहार, अनन्य मित्तल को गढ़वा, दिलेश्वर महतो को गुमला, मेधा भारद्वाज को पाकुड़ और लोकेश मिश्रा को गोड्डा का डीसी बनाया गया है। वहीं हजारीबाग के डीसी शशि प्रकाश सिंह को देवघर, लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा, हेमंत सती को हजारीबाग, मनीष कुमार को चाईबासा, कोडरमा डीसी ऋतुराज को रामगढ़ तथा दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं सरकार नें आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी, संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा और आलोक कुमार को जामताड़ा का डीसी बनाया है।

सरकार ने इस बार अपेक्षाकृत युवा और नए आईएएस अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपते हुए प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता लाने की मंशा जताई है। सभी नव पदस्थापित उपायुक्तों को 24 घंटे के भीतर अपने-अपने जिलों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में सुशासन को मजबूत करने और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों से जिलों में प्रशासनिक कार्यशैली में बदलाव और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version