Site icon Jharkhand LIVE

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकट 5 और 6 अक्टूबर को मिलेंगे, जानें समय और नियम

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले का आयोजन होना है। मैच के टिकटों को लेकर JSCA ने नया अपडेट जारी किया है। आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर को की जाएगी।

स्टेडियम की पश्चिमी परिधि पर टिकटों के लिए विशेष काउंटर बनाए जाएंगे। यहां सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट मिलेंगे। हालांकि, दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा।

दर्शकों के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए District.in वेब पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकेगा। टिकटों की कालाबाजारी और फर्जी टिकट से बचने के लिए दर्शकों को केवल अधिकृत माध्यम से ही टिकट खरीदने की सलाह दी गई है।

इससे पहले JSCA ने मैच के टिकटों की कीमत भी जारी की थी। टिकट की शुरुआती कीमत ₹1,600 और अधिकतम कीमत ₹18,000 रखी गई है।

Exit mobile version