Site icon Jharkhand LIVE

JAC 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास; ऐसे करें ऑनलाइन चेक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। गुरुवार, 23 अप्रैल को दोपहर बाद जारी हुए इस रिजल्ट के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया।

इस साल परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jacexamportal.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जरूरी होगा।

पास प्रतिशत में बढ़ोतरी

इस बार 10वीं के परिणाम में कुल 95.27 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। पिछले वर्ष के 91.71 प्रतिशत के मुकाबले यह लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त है।

करीब 4.24 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 4.22 लाख परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4.02 लाख से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की।

डिवीजन के अनुसार परिणाम

रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

फर्स्ट डिवीजन: 2,26,957 छात्र

सेकंड डिवीजन: 1,60,673 छात्र

थर्ड डिवीजन: 14,548 छात्र

ऐसे करें रिजल्ट चेक

सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं

‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें

‘Class X Annual Examination – 2026’ लिंक खोलें

अपना रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि दर्ज करें

सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा

SMS से भी मिल जाएगा रिजल्ट

इंटरनेट न होने की स्थिति में छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से

JHA10 लिखकर स्पेस दें और अपना रोल नंबर टाइप कर 5676750 पर भेजें।

12वीं रिजल्ट का इंतजार

10वीं के नतीजे जारी होने के बाद अब छात्रों की नजर 12वीं के परिणाम पर है। संभावना जताई जा रही है कि JAC 12वीं का रिजल्ट भी अगले कुछ दिनों में घोषित किया जा सकता है।

Exit mobile version