Jharkhand Academic Council (जैक) ने 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र DigiLocker पोर्टल पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
JAC 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए रिजल्ट देखने का तरीका:
सबसे पहले Jharkhand Academic Council (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
होमपेज पर JAC 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
DigiLocker पर ऐसे देखें रिजल्ट:
DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।
अपने मोबाइल नंबर से साइन अप/लॉगिन करें।
लॉगिन के बाद Education सेक्शन में जाएं।
वहां Jharkhand Academic Council (JAC) को चुनें।
Class 12 Marksheet 2026 पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
आर्ट्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन
इस बार आर्ट्स (कला) में सबसे ज्यादा 96.14 प्रतिशत छात्र पास हुए। कॉमर्स (वाणिज्य) में 93.37 प्रतिशत और साइंस (विज्ञान) में 82.92 प्रतिशत छात्र सफल रहे।
आर्ट्स के टॉपर्स
आर्ट्स में छोटी कुमारी ने 478 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। अंकित कुमार 474 अंकों के साथ दूसरे और अंशु कुमारी 473 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
कॉमर्स के टॉपर्स
कॉमर्स में स्वेता प्रसाद ने 478 अंकों के साथ टॉप किया। कृष कुमार बरनवाल 472 अंकों के साथ दूसरे और प्रियंशी खत्री 471 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
साइंस में रशीदा नाज़ टॉपर
साइंस में रशीदा नाज़ ने 489 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। एमडी फैजान आलम 483 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आकांक्षा कुमारी और सना आफरीन 481 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
मुख्य आंकड़े
आर्ट्स में 2,11,095 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 96.14 प्रतिशत पास हुए।
साइंस में 90,168 छात्रों में 82.92 प्रतिशत पास हुए।
कॉमर्स में 21,078 छात्रों में 93.37 प्रतिशत पास हुए।
ऑनलाइन देखें रिजल्ट
जैक ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है। छात्र DigiLocker की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

