Site icon Jharkhand LIVE

जमशेदपुर में फ्लैट में चल रहा था ‘धंधा’, पुलिस ने मारा छापा, पकड़ी गई 4 महिलाएं

Oplus_16908288

जमशेदपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहाँ उलीडीह की ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में इस अवैध धंधे की संचालिका भी है।

दअरसल पुलिस को सूचना मिली थी की कॉलोनी के पहले तल के एक फ्लैट पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, इसी सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को फ्लैट में छापेमारी।छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें मिली। पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं को हिरासत लिया, जिन्हें पूछताछ के लिए उलीडीह ओपी लाया गया, फिर पूछताछ के बाद देर शाम होने के कारण उन्हें साकची के महिला थाने में रखा गया। उलीडीह ओपी प्रभारी मो. शाकिर अली के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजूर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में कई दिनों से देह व्यापार का चल रहा था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पहले सत्यापन किया गया, जिसके बाद गुरुवार शाम छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान फ्लैट में कोई युवक नहीं मिला, लेकिन मौके से चार महिलाओं को पकड़ा गया। जांच में सभी महिलाएं मानगो क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। फ्लैट की तलाशी में कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस सेक्स रैकेट का नेटवर्क कितना बड़ा है। इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसे कब से संचालित किया जा रहा था।

5 हजार मासिक किराया देकर लिया था फ्लैट

डीएसपी ने बताया कि संचालिका ने दो माह पूर्व ही उक्त फ्लैट किराए पर लिया था। इसके लिए हर माह पांच हजार रुपये किराया देती थी। इससे पहले वह मानगो क्षेत्र में ही देह व्यापार का कारोबार कर रही थी। इस दौरान वह महिलाओं को कुछ हिस्सा देती थी, जबकि शेष राशि खुद रखती थी। संचालिका से पूछताछ की जा रही है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version