Site icon Jharkhand LIVE

झारखंड बंद का एलान: 28 नवंबर को बंद रहेगा राज्य, आज शाम निकलेगा मशाल जुलूस

आदिवासी संगठनों की ओर से सीता कच्छप, आकाश तिर्की, विवेक तिर्की और राहुल तिर्की सहित अन्य नेताओं ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन हजारों आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. ऐसे में 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम स्थगित करना और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के ऐतिहासिक महत्व को उचित सम्मान नहीं देना झारखंड की अस्मिता और आंदोलनकारियों के बलिदान की अनदेखी है.

आदिवासी समाज में आक्रोश, बंद को सफल बनाने की अपील

नेताओं ने कहा कि इस फैसले से आदिवासी समाज और झारखंड आंदोलन से जुड़े लोगों में गहरा आक्रोश है. इसी के विरोध में 28 नवंबर को राज्यव्यापी बंद बुलाया गया है. संगठनों ने आम लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की है.

Exit mobile version