Site icon Jharkhand LIVE

झारखंड में बनेगा 4,189 करोड़ रुपये की लागत से रिम्स-2, कैबिनेट से मिली मंजूरी

रांची: झारखंड सरकार की कैबिनेट ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी रिम्स-2 (RIMS-2) परियोजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 4,189.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मेगा अस्पताल के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

 

रांची के कांके-नगरी क्षेत्र में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) की रिंग रोड स्थित लगभग 150 एकड़ भूमि पर बनने वाले रिम्स-2 में 2,600 से 2,800 बेड की सुविधा होगी। सरकार ने इस परियोजना को दो चरणों में 30 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

 

अस्पताल में आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं के साथ रिसर्च सेंटर, टेलीमेडिसिन सुविधा और उन्नत मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एमबीबीएस, पीजी और पोस्ट-पीजी की 200-200 सीटों का भी प्रावधान किया गया है।

 

सरकार का मानना है कि रिम्स-2 के निर्माण से झारखंड के साथ-साथ बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के मरीजों को भी बेहतर एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) का वित्तीय सहयोग भी लिया जाएगा। वहीं, परियोजना के संचालन और प्रभाव मूल्यांकन में आईआईएम रांची और एक्सआईएसएस रांची की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Exit mobile version