Site icon Jharkhand LIVE

झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक कांड में बड़ी कार्रवाई, बिहार से 3 आरोपी गिरफ्तार

Ai generated image

रांची पुलिस ने झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक और ठगी कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों को बिहार के अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में रांची पुलिस लगातार बिहार में कैंप कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस की रडार पर पटना, जहानाबाद, गया और नवादा के कई आरोपी बताए जा रहे हैं।

इससे पहले 12 अप्रैल को इस कांड के मास्टरमाइंड अतुल वत्स समेत 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले कथित प्रश्नपत्र और उत्तर रटवाकर नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इसके बदले उम्मीदवारों से 10 से 15 लाख रुपये तक की रकम मांगी जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, यह एक संगठित ठगी सिंडिकेट था, जो कई राज्यों में सक्रिय होकर प्रतियोगी परीक्षाओं को निशाना बना रहा था। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

रांची पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही कई अन्य गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले की जांच साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।

Exit mobile version