झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को राज्य के सभी जिलों में जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये गये. पंचायतों से लेकर विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक हुए इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया. इस दौरान आवास योजनाओं के लाभुकों को नये घरों में प्रवेश कराया गया. रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति और कृषि से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.
आवास योजनाओं के तहत पाकुड़ में 53, सरायकेला-खरसावां में 61, सिमडेगा में 34 और गोड्डा में 22 लाभुकों ने अपने नये घरों में गृह प्रवेश किया. इनमें अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम-जनमन योजना के लाभुक शामिल थे. गढ़वा की विभिन्न पंचायतों में भी गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किये गये
.8408 मजदूरों को मिला रोजगार
सिमडेगा में विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत 8,408 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया. वहीं, जिले की 94 पंचायतों में आयोजित ग्रामसभाओं में 457 आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावा शिक्षा और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए लोहरदगा, गोड्डा, कोडरमा, दुमका, गढ़वा और चतरा में क्विज, निबंध और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इन कार्यक्रमों के जरिये विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला.
नशामुक्ति अभियान में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया. रामगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित नशामुक्ति अभियान में 17,326 लोग शामिल हुए. वहीं, लोहरदगा में 128 विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया.
स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान का आयोजन
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के तहत गोड्डा में 222 लोगों की मलेरिया जांच की गयी. इनमें 30 लोग मलेरिया से संक्रमित मिले. सरायकेला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जबकि चतरा में रक्तदान कार्यक्रम हुआ. इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया.
स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान का आयोजन
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को राज्य के सभी जिलों में जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये गये. पंचायतों से लेकर विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक हुए इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया. इस दौरान आवास योजनाओं के लाभुकों को नये घरों में प्रवेश कराया गया. रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति और कृषि से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.
आवास योजनाओं के तहत पाकुड़ में 53, सरायकेला-खरसावां में 61, सिमडेगा में 34 और गोड्डा में 22 लाभुकों ने अपने नये घरों में गृह प्रवेश किया. इनमें अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम-जनमन योजना के लाभुक शामिल थे. गढ़वा की विभिन्न पंचायतों में भी गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किये गये
.स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के तहत गोड्डा में 222 लोगों की मलेरिया जांच की गयी. इनमें 30 लोग मलेरिया से संक्रमित मिले. सरायकेला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जबकि चतरा में रक्तदान कार्यक्रम हुआ. इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया.
किसानों को रबी फसल और आधुनिक खेती का प्रशिक्षण
रामगढ़ में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें उन्हें रबी फसल की खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गयी. स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और कृषि को बढ़ावा देना रहा.

