संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन के लिए झारखंड कैडर की 2022 और 2023 की चयन सूची को मंजूरी दे दी है। यह अनुमोदन 08 दिसंबर 2025 को भारतीय पुलिस सेवा (Appointment by Promotion) Regulations, 1955 के विनियमन 7(3) के तहत किया गया। UPSC की बैठक 10 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 08 रिक्तियों को भरने के लिए राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों के नामों की समीक्षा की गई।

 

किन 8 डीएसपी को मिला IPS प्रमोशन?

Select List 2022

1. शिवेंद्र — जन्म 07.03.1971

2. राधा प्रेम किशोर — जन्म 23.12.1971

3. मुकेश कुमार महतो — जन्म 03.01.1978

4. दीपक कुमार — जन्म 03.10.1984

 

पहले तीन अधिकारियों के नाम प्रोविजनल रूप से शामिल किए गए हैं, जो लंबित आपराधिक मामलों की जांच और राज्य सरकार से मिलने वाले इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट पर निर्भर करेंगे।

Select List 2023

शिवेंद्र — जन्म 07.03.1971

राधा प्रेम किशोर — जन्म 23.12.1971

मुकेश कुमार महतो — जन्म 03.01.1978

मंजरूल होदा — जन्म 28.02.1977

राजेश कुमार — जन्म 15.12.1982

रोशन गुरिया — जन्म 16.10.1978

श्रीराम समद — जन्म 19.07.1982

यहाँ OA, OB और OC के रूप में पहले तीन नाम चयन सूची के सामान्य आकार से अतिरिक्त जोड़े गए हैं, जो नियम 5(5) की दूसरी प्रोवाइज़ो के अनुसार है। इन्हें भी लंबित मामलों की वजह से प्रोविजनल रखा गया है।

 

 

2020 की चयन सूची में बड़ा बदलाव – अविनाश कुमार को मिला स्थान

F. No. 1-14013/08/2025-IPS-I (E)(I) के अनुसार, रिव्यू सेलेक्शन कमिटी (Review SCM) द्वारा पुनर्विचार के बाद अविनाश कुमार (D.O.B: 01.03.1979) को झारखंड कैडर की IPS Select List 2020 में शामिल कर लिया गया।

नई पोजिशनिंग (Review SCM के बाद)

अविनाश कुमार को S.No. 3A पर रखा गया,

श्री बिमल कुमार (S.No.3) के नीचे

और श्री मनीष टोप्पो (S.No.4) के ऊपर।

यह सूची 19 जून 2023 को आयोजित चयन समिति की बैठक में तैयार की गई थी।

UPSC ने इसका अनुमोदन अपने पत्र संख्या 7/26/2025-AIS (दिनांक 08.12.2025) के माध्यम से किया। यह पुनर्विचार CAT, पटना (सर्किट बेंच रांची) के आदेश दिनांक 22.01.2025 (OA No. 051/778/2023) के पालन में किया गया।

अविनाश कुमार की नियुक्ति के मुख्य बिंदु

राष्ट्रपति ने IPS (Recruitment) Rules, 1954 और IPS (Appointment by Promotion) Regulations, 1955 के तहत अविनाश कुमार की IPS में नियुक्ति को मंजूरी दी।

उनकी नियुक्ति उनके तत्काल जूनियर मनीष टोप्पो की नियुक्ति तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। नियुक्ति पर भविष्य में DoPT के निर्णय और कोर्ट के आदेश लागू होंगे, यदि इंटरपोलेशन को लेकर कोई निर्देश आता है। यह आदेश मंत्रालय की पूर्व अधिसूचना 19.07.2023 के अतिरिक्त जारी किया गया है।