Site icon Jharkhand LIVE

Jharkhand JTET 2026: झारखंड के 986 केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी जेटेट, शिक्षकों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 के सफल आयोजन को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा एक नवंबर को राज्यभर के 986 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में करीब 35 से 40 हजार सेवाकालीन सरकारी शिक्षकों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए परीक्षा कार्य में लगाए जाने वाले शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की 31 अक्टूबर और एक नवंबर की आकस्मिक छुट्टियां व लंबे अवकाश रद्द करने का निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को कार्यालय आदेश जारी करने को कहा गया है। जैक सचिव सच्चिदानंद दिव्येंदु तिग्गा ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आठ बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं, परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

986 केंद्रों पर होगी जेटेट परीक्षा

जैक की ओर से जारी पत्र के अनुसार, एक नवंबर को होने वाली जेटेट-2026 के लिए राज्यभर में 986 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त वीक्षकों की व्यवस्था करना महत्वपूर्ण होगा। परीक्षा में करीब 35 से 40 हजार सेवाकालीन सरकारी शिक्षकों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना चुनौती बन सकता है।

शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

परीक्षा के सफल संचालन के लिए ड्यूटी में लगाए जाने वाले शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को 31 अक्टूबर और एक नवंबर को उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है। इन दोनों दिनों की आकस्मिक छुट्टियां और लंबे अवकाश रद्द करने को कहा गया है। इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यक कार्यालय आदेश जारी किए जाएंगे.

होगी समीक्षा

जेटेट के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त, एसपी और संबंधित अधिकारियों की बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

Exit mobile version