Site icon Jharkhand LIVE

झारखंड में होगी इतने पदों पर होगी सिपाही बहाली, मैट्रिक पास को मिलेगा मौका !

झारखंड सिपाही नियुक्ति 2025

झारखंड में लंबे समय से रुकी पुलिस सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। राज्य में सिपाही के कुल 9671 पद खाली हैं, जिनमें से पहले चरण में 4919 पदों पर बहाली की कवायद शुरू कर दी गई है। हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस मुख्यालय को नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद गृह विभाग को अधियाचना भेजने की तैयारी चल रही है।

सरकारी अनुमानों के अनुसार, 9671 पदों के रोस्टर क्लीयरेंस में काफी समय और संसाधन लगेंगे। इसी कारण पहले से क्लीयर किए गए 4919 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह बहाली मार्च 2025 में अधिसूचित झारखंड राज्य पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (होमगार्ड), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के प्रावधानों के तहत होगी।

बहाली पहले क्यों रुकी थी?

साल 2023 में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जिलों में सिपाही बहाली के लिए विज्ञापन निकाला था, लेकिन सरकार द्वारा अधियाचना वापस ले लेने के कारण यह प्रक्रिया रद्द कर दी गई। दो साल बाद अब इसे फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन और कितने पद खाली?

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, सिपाही बहाली के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक पास और आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रहने की उम्मीद है। आयु सीमा प्रक्रिया शुरू होने की तारीख से लागू होगी।
साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण भी लागू किया जाएगा।

विभागवार रिक्तियां

इसके अलावा, एसआई के 946 पद, परिचारी के 29 पद आदि के लिए भी अधियाचना भेजी गई है, जो प्रक्रिया में है।

20 हजार अन्य पदों पर भी चल रही नियुक्ति

JSSC की अन्य करीब 20,000 पदों पर भी भर्ती प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं। इनमें कई प्रमुख परीक्षाओं के परिणाम और चयन कार्य शामिल हैं:

28 नवंबर को बड़ा कार्यक्रम: सीएम सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

प्रदेश में बड़े पैमाने पर नियुक्ति को गति देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में 8512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है और संबंधित विभागों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है।

इन विभागों में होगा वितरण

मोरहाबादी मैदान में विशेष काउंटर लगाए जाएंगे ताकि अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

Exit mobile version