Site icon Jharkhand LIVE

झारखंड स्थापना दिवस पर आठ मंत्रियों को जिलों की मिली जिम्मेदारी

झारखंड स्थापना दिवस 2025 मंत्री जिला प्रभारी

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर 2025) के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए आठ मंत्रियों को जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है। इन मंत्रियों को संबंधित जिलों में कार्यक्रमों की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस बार घोषित सूची में कुल आठ मंत्रियों के नाम शामिल हैं, लेकिन कांग्रेस कोटे से वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और राजद कोटे से श्रम मंत्री संजय यादव के नाम सूची में नहीं हैं।

जिला वार मंत्रियों की जिम्मेदारी:

  1. श्री दीपक बिरूवा – पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)

  2. श्री चमरा लिण्डा – गुमला

  3. श्री इरफान अंसारी – जामताड़ा

  4. श्री हफीजूल हसन – देवघर

  5. श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह – गोड्डा

  6. श्री योगेन्द्र प्रसाद – बोकारो

  7. श्री सुदिव्य कुमार – गिरिडीह

  8. श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की – लोहरदगा

सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के उपायुक्तों से समन्वय स्थापित करें और कार्यक्रमों की रूपरेखा सुनिश्चित करें।

स्थापना दिवस की तैयारियां पूरे जोश में:

आपको बता दें की 15 नवंबर को झारखंड अपना स्थापना दिवस मनाएगाऔर  इस अवसर पर राज्य के सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। राजधानी रांची से लेकर जिला मुख्यालयों तक उत्सव का माहौल है, और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं।

Exit mobile version