Site icon Jharkhand LIVE

Jharkhand TET 2026: शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी कर दी है। JAC की वेबसाइट पर Jharkhand TET Exam 2026 के लिए अलग पोर्टल भी उपलब्ध है।

1 नवंबर को होगी JTET परीक्षा

ताजा जानकारी के मुताबिक झारखंड TET 2026 की परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। कक्षा 6 से 8 के लिए परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि कक्षा 1 से 5 के लिए दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा होगी।

15 अक्टूबर से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 से JTET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी होगा और इसे JAC की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। इसमें परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, परीक्षा का समय और जरूरी दिशा-निर्देश जैसी जानकारी दी जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र लेकर पहुंचना होगा। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तारीख जरूर जांच लें।

JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर JTET 2026 का परीक्षा पोर्टल उपलब्ध है, जहां संबंधित सूचनाएं और नोटिस देखे जा सकते हैं

Exit mobile version