झारखंड में मानसून की गतिविधियां अभी सक्रिय हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 25 सितंबर को राज्य में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। 26 और 27 सितंबर को भी गरज-चमक/वज्रपात का खतरा बना रहेगा।
IMD के मुताबिक रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।
रांची में भी बारिश का असर
रांची में 24 सितंबर की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 52 मिमी बारिश दर्ज की गई। 25 सितंबर को भी बादल छाए रहने और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

