झारखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 24 सितंबर को राज्य में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर को भी झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 26 से 29 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती ह
मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश दर्ज की गयी है। रांची में भी बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की जरूरत है।
आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राज्य में मौसम साफ होने के बजाय बारिश और वज्रपात का दौर कुछ दिनों तक बना रहने का पूर्वानुमान है।

