spot_img
Friday, April 19, 2024
Homeझारखंडअब एक ही पेड़ में उगेंगे 12 नस्लों के आम!

अब एक ही पेड़ में उगेंगे 12 नस्लों के आम!

-

आज तक आपने एक पेड़ पर एक या 2 तरह की खेती होते देखी होगी, महेंद्र सिंह धोनी की इज़ा फार्म हाउस में इस तरीके की खेती की जाती है, लेकिन अब नयी तकनीक आ गयी है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research – ICAR) द्वारा एक ही पेड़ पर 12 नस्लों के आम की खेती की प्रणाली विकसित की गई है। यह तकनीक ICAR के पूर्वी प्रक्षेत्र रांची स्थित अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित की गई है। इस तकनीक के अनुसार, एक ही पेड़ पर विभिन्न प्रजातियों के आम के पौधे लगाए जाते हैं, जिनमें दशहरी, मालदह, मल्लिका, जर्दालू, तोतापरी, हिमसागर, प्रभाशंकर जैसी प्रजातियां शामिल हैं। इस तरीके से एक ही पेड़ पर विभिन्न प्रजातियों के आम का उगाव संभव हो जाता है।

साथ ही ICAR के अनुसंधान केंद्र में एक अन्य वैज्ञानिक ने बताया की इसके अलावा, एक ही पौधे में बैगन और टमाटर की खेती के लिए भी तकनीक विकसित की गई है। इस तकनीक को “ब्रिमेटो” (Brimeto) नाम दिया गया है। इस प्रणाली के अनुसार, एक पौधे पर ब्रिजल (बैगन) और टोमेटो (टमाटर) के पौधे लगाए जाते हैं। यह प्रणाली खासकर किचन और छत के ऊपर बागवानी के लिए उपयुक्त है। इस प्रणाली के अनुसार उगाए गए एक पौधे की कीमत 80 रुपए है।

यह अनुसंधान केंद्र रांची के प्लांडू में स्थित है और इसके माध्यम से किसानों को इन तकनीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पहले चरण में 100 से अधिक किसानों को प्रायोगिक रूप से इन खेती प्रणालियों का प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें पौधे भी उपलब्ध कराए गए हैं। यदि इसके प्रयोग से सफलता मिलती है, तो इस खेती को व्यापक पैमाने पर शुरू करने की योजना बनाई जाएगी।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts