spot_img
Tuesday, April 23, 2024
Homeझारखंडलिव इन में रहने वाले 501 कपल का कराया गया सामूहिक विवाह,...

लिव इन में रहने वाले 501 कपल का कराया गया सामूहिक विवाह, केंद्रीय मंत्री व विधायक ने दिया आशीर्वाद

-

केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल से 501 जोड़ों का खूंटी में सामूहिक विवाह करवाया गया। ये सभी जोड़े लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

इस सामूहिक विवाह समारोह में जिन 501 जोड़ों की शादी करायी गयी, उनकी उम्र 20 साल से लेकर 70 साल तक की की। जिसमें सरना धर्म के 203 जोड़े, ईसाई धर्म के 100 जोड़े और हिंदू धर्म के 198 जोड़े थे। यह कार्यक्रम खूंटी के कर्रा प्रखंड के चोलवा पतरा स्टेशन रोड के पास कराया गया।

सभी जोड़ों का उनके धर्म के अनुसार विवाह सम्पन्न करवाया गया। जिसके बाद माननीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, उनकी पत्नी मीरा मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा और उनकी पत्नी के अलावा अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया।खूंटी में आदिवासी जनजातीय बहुल इलाका है। आदिवासियों के पास उतने पैसे नहीं होते की वह विवाह का खर्च उठा सके। इस कारण , इन लोगों के बीच लिव इन रिलेशनशिप में रहने का चलन आम हो गया।

अर्जुन मुंडा ने नव विवाहित को संबोधित करते हुए कहा की पति–पत्नी को समाजिक रूप से रहने का अधिकार प्राप्त होगा। उनके वैवाहिक जीवन पर कोई सवाल न उठा सके इसीलिए सभी जोड़ों का रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts