दुमका डीसी की यह तस्वीर हो रही वायरल, संथाली परिधान में आ रही हैं नज़र

दुमका डीसी राजेश्वरी बी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर वह सोशल के जरिए अपने विचार शेयर करती रहती हैं। पिछले साल जुलाई में उन्होंने दुमका डीसी का पद संभाला था। उन्हें इस पद पर रहे करीब एक साल हो गए हैं। (PIC-TWITTER)
इस एक सालों में डीसी राजेश्वरी बी ने संताल परगना के इस क्षेत्र को बहुत करीब से देखा है। आदिवासियों का गढ़ कहे जाने वाले इस इलाके में राजेश्वरी बी ने डीसी के रूप में बेहतर काम किया है। यही वजह है वह संथाल के संस्कृति में घुल मिल गई है।
दुमका डीसी को संथाली संस्कृति इस कदर पंसद आई की। उन्होंने संथाली पंछी साड़ी पहनकर तस्वीरें शेयर की है। साथ ही तस्वीर के साथ लिखा “संथाली पंछी साड़ी! बेहद ही खूबसूरत और आर्कषक पहनावा है। संथाली संस्कृति हमें सरलता और सादगी से जीना सिखाती है, यह हमें प्रकृति के आदर और उसके संरक्षण का संदेश भी देती है।”
यह भी पढ़ें: लॉक डाउन के बीच नाई क्यों बनी दुमका डीसी ! तस्वीरें हो रही है वायरल।
डीसी राजेश्वरी बी की यह तस्वीर और शब्द से उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व का अंदाजा मिलता है। वे ना सिर्फ जिले की प्रशासनिक कार्यों में सम्मिलत है। बल्कि इलाके के लोगों और वहां के संस्कृति के साथ भी अपना जुड़ाव रखने की कोशिश कर रही हैं।