spot_img
Friday, April 19, 2024
Homeझारखंडलड़के ने बढ़ाई दहेज की डिमांड, लड़की ने शादी से किया इंकार

लड़के ने बढ़ाई दहेज की डिमांड, लड़की ने शादी से किया इंकार

-

समाज में दहेज प्रथा एक कलंक है. इसे जड़ से खत्म करने की सख्त जरुरत है. इसे रोकने के लिए कानून भी बनाए गए हैं लेकिन इन्हें शायद ही कोई मानता है. समाज में अभी भी लड़के वाले मुंह खोल कर लड़की वालों से भारी रकम की डिमांड कर देते हैं. लेकिन इन्हें जवाब देने की हिम्मत किसी –किसी में ही होती है. दहेज का एक ऐसा ही मामला बिहार के पटना से सामने आया है. जहां लड़का पक्ष ने सगाई के बाद लड़की वालों से अतिरिक्त 10 लाख रुपयों की डिमांड कर दी. यह बात जानकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया.

क्या  है पूरा मामला

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली लड़की की शादी पटना सिटी के शिवम सिंह के साथ तय हुई थी। शनिवार को दोनों की रिंग सेरेमनी पटना सिटी के एक मैरिज हॉल में हुई। इसी दौरान होने वाले दूल्हे ने 10 लाख और दहेज की मांग कर दी।बता दें कि इससे पहले 15 लाख रुपए में बात तय हो चुकी थी, जिसमें दहेज की रकम लड़की के पिता ने लड़के के परिवार वालों को दे दी थी। लड़का के अचानक 10 लाख की और डिमांड से परिवार में सभी परेशान हो गए. लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष वालों को काफी समझाने की कोशिश की। वो नहीं माने। लेकिन जब इस बात का पता जब होने वाली दुल्हन को चला तो उसने शादी ही कैंसिल कर दी। परिवार के समझाने पर भी वो नहीं मानी।

लड़की ने शादी से किया इंकार

युवती ने पूरे परिवार के सामने दहेज का विरोध किया। लड़की का कहना है कि आज इन लोगों ने 10 लाख की ऐक्सट्रा डिमांड की है, कल और मांगेंगे। मेरे परिवार से पैसे मांगने वाला मुझे कैसे खुश रहेगा। ये हर बात के लिए मेरे परिवार पर ही डिपेंड हो जाएगा। ऐसे लालची लोगों को सजा होनी चाहिए।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts