ओरमांझी युवती मामले से जुड़ी जानकारी देनेवाले को 25000 रु इनाम देगी रांची पुलिस

रांची को ओरमांझी में हुई घटना के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली है। पुलिस ने ना तो अब तक युवती के सिर को ढूंढ पायी है और ना ही किसी भी आरोपी तक पहुंच पायी है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। जिससे देखते हुए रांची पुलिस ने अब इससे जुड़ी जानकारी देनेवाले को इनाम देने की घोषणा की है।
रांची पुलिस ने सोमवार देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जो भी इस घटना से संबंधित जानकारी देगा पुलिस उसे 25 हजार रुपया का इनाम देगी। साथ ही उसकी पहचान को गुप्त रखेगी।
पढ़े पूरा प्रेस विज्ञप्ति
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति बताया गया कि 3 जनवरी 2021 को ओरमांझी थाना अंतर्गत साईनाथ यूनिवर्सिटी के पीछे जीराबार टोले परसागढ़ा के पलास के झाड़ी में अज्ञात मृतिका की सिर कटी लाश बरामद हुए थी। जिस संदर्भ में ओरमांझी थाना कांड संख्या 4/21 दि0 03.01.2021 धारा 302/334/ 201/120 (बी) भा.द.वि दर्ज की गई है। जिसका अनसंधान किया जा रहा है।
विदित हो कि मृतका की उम्र लगभग 18 से 22 वर्ष, उंचाई करीब 5 फीट, रंद- गेहुंआ, शरीर की बनावट- दुबला- पतला एंव दाहिने हाथ और दाहिने पैर में काले रंग का धागा बांधा हुआ है। शरीरक पहचान में मृतका के दाहिना पैर के तलवे पर काले रंग का तिल एंव दाहिना हाथ के बांह पर काला रंग का तिल पाया गया है।
मृतका की पहचान एंव अपराधियों के संबंध में सूचना देने वाले को वारीय पुलिस अधिक्षक रांची की तरफ से 25000 की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जायेगा।
सूचना देने के लिए निन्नलिखित मोबाईल नंबर पर कॉल या वाट्सऐप पर मैसेज या कॉल कर सकते हैं।
वरीय पुलिस अधिक्षक रांची- 9431706136
पुलिस अधिक्षक (ग्रामीण) रांची- 7250514449
पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, रांची- 7764066357
थाना प्रभारी, ओरमांझी- 9431706183