झारखंड के गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को गिरिडीह के निमियांघाट में (पु० अ० नि०) अभिजीत कुमार की 14 माह की पुत्री वामिका पटेल से मुलाकात कर उसका कुशलक्षेम जाना। नन्हीं वामिका दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA Type-1) से जूझ रही है, जो बच्चों के लिए गंभीर और जानलेवा मानी जाती है।
इस बीच राहत की बात यह है कि राज्य सरकार ने वामिका के इलाज के लिए 9 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत कर दी है। अब उसका इलाज AIIMS, नई दिल्ली में संभव हो सकेगा।
इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार जताया गया है। परिवार और क्षेत्र के लोग वामिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, ताकि वह एक नई और सामान्य जिंदगी की शुरुआत कर सके।

