धनबाद के कतरास में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हार पट्टी के समीप कोयला चुनने के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसकी चपेट में तीन लोग आ गए। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, चार महिलाएं जलावन के लिए कोयला चुनने गई थीं। इसी दौरान ऊपर की जमीन अचानक धंसकर नीचे आ गिरी। मलबे में तीन लोग दब गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत और बचाव शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें कतरास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल सीमा देवी के बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है और उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बंद परियोजना क्षेत्र की जमीन में भू-धंसान के कारण आसपास कई जगह बड़ी-बड़ी दरारें भी पड़ गई हैं। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है