Site icon Jharkhand LIVE

लातेहार में करंट की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत, फसल बचाने के लिए बिछाया था बिजली का तार

झारखंड के लातेहार जिले में इंसान और वन्यजीव संघर्ष का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत कोमर गांव के कुसीटोला में करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव के ग्रामीण बीफा उरांव ने हाथियों से मकई की फसल और घर को बचाने के लिए खेत के चारों ओर बाड़ लगाकर उसमें बिजली का नंगा तार दौड़ा रखा था। देर रात करीब 15 हाथियों का झुंड खेत में पहुंच गया। इसी दौरान एक वयस्क हाथी बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हाथियों की चिंघाड़ से दहला इलाका

हाथी की मौत के बाद झुंड में शामिल अन्य हाथी काफी देर तक चिंघाड़ते रहे। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि करंट की चपेट में आने से झुंड के कुछ अन्य हाथी भी घायल हुए हैं। ग्रामीणों में इस घटना के बाद भय का माहौल है।

वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम और ट्रैकर्स मौके पर पहुंचे। विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि बिजली का तार किस तरह लगाया गया था और करंट की व्यवस्था कहां से की गई थी

Exit mobile version