# Jharkhand LIVE > खबर आपकी, कलम हमारी ## Posts - [इस दिन आएगी 'मईया सम्मान योजना' की किश्त, एकमुश्त 5000 रुपये बैंक खाते में भेजेगी हेमंत सरकार](https://jharkhandlive.in/the-installment-of-maiya-samman-yojana-will-come-on-this-day-the-hemant-government-will-send-a-lump-sum-of-rs-5000-to-the-bank-account/): झारखंड की महिलाओं को दिसंबर 2025 से ही अपने मंईयां सम्मान योजना की राशि का इंतजार है, लेकिन अब उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. हेमंत सरकार जल्द की दो महिने की राशि उनके बैंक खाते में डालेगी. झारखंड सरकार दिसंबर और जनवरी महीने की 17वीं और 18वीं किश्त की राशि एक साथ लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजने की तैयारी कर रही है. सरकार का लक्ष्य है कि यह राशि 20 जनवरी तक महिलाओं के खातों में पहुंचा दी जाए. योजना के तहत इस बार दोनों महीनों की किश्तें एक साथ दी जाएंगी, जिससे प्रत्येक पात्र महिला के […] - [जमशेदपुर में फ्लैट में चल रहा था 'धंधा', पुलिस ने मारा छापा, पकड़ी गई 4 महिलाएं](https://jharkhandlive.in/jamshedpur-police-raid/): जमशेदपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहाँ उलीडीह की ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में इस अवैध धंधे की संचालिका भी है। दअरसल पुलिस को सूचना मिली थी की कॉलोनी के पहले तल के एक फ्लैट पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, इसी सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को फ्लैट में छापेमारी।छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें मिली। पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं को हिरासत लिया, जिन्हें पूछताछ के लिए उलीडीह ओपी लाया गया, […] - [कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने असम चुनाव को लेकर बैठक की, बंधु तिर्की भी रहे शामिल](https://jharkhandlive.in/https-www-googlecongresss-top-leadership-held-a-meeting-regarding-the-assam-election/): असम में होनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ आज आयोजित एक अति महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर मिला इस बैठक में असम कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेताओं और वरीय पर्यवेक्षक शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने की जबकि इसमें विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी भी शामिल हुए. बैठक में असम में होनेवाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में विविध विषयों और रणनीति पर चर्चा करने के साथ ही अन्य जरूरी मुद्दों पर भी बातचीत की गयी. इसमें लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के […] - [पत्नी ने दी थी पति की हत्या के लिए सुपारी, रांची में चाऊमीन दुकानदार पर फायरिंग मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार](https://jharkhandlive.in/wife-gave-contract-to-husbands-murder-police-arrested-4-including-wife/): राजधानी रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र में चाऊमीन दुकान संचालक हराधन महतो पर गोलाबारी मामले का खुलासा रांची पुलिस ने किया है. साथ ही पुलिस ने वारदात में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. 7 जनवरी को हुई थी फायरिंग की वारदात दरअसल, 7 जनवरी 2026 को सिल्ली थाना क्षेत्र के पतराहातु गांव में हराधन महतो को उनकी ही दुकान पर दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी. घायल हराधन के बयान न दे पाने पर उनकी पत्नी गंगा देवी के फर्द बयान पर सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज की […] - [बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रयास से लापता बच्चे हुए बरामद, पुलिस थपथपा रही अपनी पीठ-बाबूलाल मरांडी](https://jharkhandlive.in/bajrang-dal-activists-recover-missing-children-police-pat-themselves-on-the-back-babulal-marandi/): पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले 12 दिनों से लापता बच्चे बरामद हुए, इसमें दो राय नहीं कि पुलिस ने काफी मेहनत की, दिन-रात एक कर दिया। इसी का परिणाम है कि यह बात गांव-गांव तक फैल गई और लोग इन बच्चों को ढूँढने में लग गये। अंततः बजरंग दल के युवाओं ने ही इन बच्चों को सकुशल ढूंढ निकाला। कहा कि रामगढ़ के चितरपुर से बजरंग दल के कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, डबलु साहु, सन्नी और उनके साथियों ने जिस दिलेरी से बच्चों को बरामद किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। तस्वीरें आपके सामने हैं, मैंने पहले […] - [दावोस–यूके में झारखंड की प्राचीन इतिहास की होगी गूंज, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उठाएंगे आदि इतिहास की कहानी](https://jharkhandlive.in/davos-the-ancient-history-of-jharkhand-will-resonate-in-the-uk-as-chief-minister-hemant-soren-will-highlight-the-story-of-its-indigenous-history/): झारखंड : झारखंड के घने जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम इलाकों में केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, बल्कि मानव सभ्यता और पृथ्वी के आरंभिक इतिहास के दुर्लभ प्रमाण भी छिपे हुए हैं। राज्य में फैले प्राचीन पाषाण और महापाषाण संरचनाएं हजारों वर्षों से अनदेखी रही हैं, जबकि वैज्ञानिक शोध इस ओर संकेत करते हैं कि सिंहभूम क्षेत्र संभवतः धरती का वह पहला भूभाग था, जो करोड़ों वर्ष पहले समुद्र से बाहर उभरा था। यह क्षेत्र केवल भूगोल नहीं, बल्कि पृथ्वी के विकास की शुरुआती कथा का साक्ष्य माना जाता है। राज्य में मौजूद जीवाश्म युक्त वन, शैल चित्र और पाषाण संरचनाएं […] - [धुर्वा अपहरण मामला: 11 दिन बाद भी बच्चों का सुराग नहीं, परिजनों से मिलीं जनप्रतिनिधि अन्नपूर्णा देवी; पुलिस कार्यशैली पर सवाल](https://jharkhandlive.in/dhurwa-kidnapping-case-no-trace-of-the-children-even-after-11-days-mla-annapurna-devi-meets-with-the-families-questions-raised-about-police-handling-of-the-case/): रांची : रांची के धुर्वा इलाके में अपहृत बच्चों के घर पहुंचकर जनप्रतिनिधि अन्नपूर्णा देवी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। 11 दिनों से लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलना जो कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जनप्रतिनिधि अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा से दूरभाष पर बातचीत कि तथा बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजने और इस मामले पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही वहां मौजूद बच्चों की मां तथा परिवार के अन्य सदस्यों की सीधे […] - [जंगल में छिपा खौफ: दंतैल हाथी का आतंक जारी 22 लोगों की दर्दनाक मौत, 72 घंटे से ट्रैक से बाहर,30 गांव हाई अलर्ट](https://jharkhandlive.in/hidden-danger-in-the-forest-the-rogue-elephants-reign-of-terror-continues-22-people-tragically-killed-the-elephant-has-been-off-the-radar-for-72-hours-and-30-villages-are-on-high-alert/): झारखंड: झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले और उससे सटे ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक आक्रामक दंतैल हाथी बीते 11 दिनों से लगातार दहशत का कारण बना हुआ है। हाथी के हमलों में अब तक 22 लोगों दर्दनाक मौत चुकी है, जिससे पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है। हालात इतने गंभीर और चिंताजनक हो चुके हैं कि झारखंड और ओडिशा के संयुक्त वन विभाग, विशेषज्ञ टीम और ड्रोन की मदद के बावजूद हाथी की सटीक लोकेशन का अब तक पता नहीं चल पाया है। पिछले 72 घंटों से वन विभाग द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाये जाने के वज़ूद हाथी […] - [बिहार की तरह झारखंड की महिलाओं को भी 10-10 हज़ार दे केंद्र, हेमंत सरकार के मंत्री ने मोदी सरकार से की मांग !](https://jharkhandlive.in/like-bihar-the-centre-should-also-give-rs-10000-each-to-the-women-of-jharkhand/): केंद्र सरकार की बजट-पूर्व विचार-विमर्श बैठक में शनिवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान झारखंड के वित्त मंत्री ने राज्य के सर्वांगीण विकास को लेकर केंद्र के समक्ष विस्तृत मांग पत्र पेश की और साथ ही कई अहम सुझाव रखे।   वित्त मंत्री ने बिहार मॉडल का उल्लेख करते हुए मांग की कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को भी कुटीर उद्योग शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पहले से ही मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से लगभग […] - [रांची के डीएसपी ने फिल्मी स्टाइल में हिंदपीढ़ी में हथियार तस्करो का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार](https://jharkhandlive.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80/):   रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे फ़िल्मी स्टाइल में हथियार तस्करों को रंगेहाथ पकड़। इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि डीएसपी स्वयं सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर तस्करों तक पहुंचे।   सूत्रों के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र में कुछ लोग गैरकानूनी हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद डीएसपी ने किसी फिल्म की सीन की तरह योजना बनाई और शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे बड़ी मस्जिद लेन पहुंचे। वहां उनकी […] - [झारखंड में शीतलहरी का कहर: 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, सरकार का बड़ा फैसला](https://jharkhandlive.in/jharkhand-schools-closed-cold-wave-january/): रांची। झारखंड में लगातार बढ़ रही शीतलहरी और गिरते तापमान के बीच राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक एवं सभी निजी विद्यालयों में 6 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026 तक प्री-नर्सरी/नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। राज्य सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब झारखंड के कई जिलों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और […] - [रांची का पहाड़ी मंदिर होगा अतिक्रमण मुक्त: नगर निगम ने शुरू की सख्त कार्रवाई, पार्किंग और दुकानों पर फोकस](https://jharkhandlive.in/pahadi-mandir-encroachment-removal-ranchi/): रांची। राजधानी रांची के प्रमुख धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने ठोस पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और टीम के साथ पहाड़ी मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 27 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस धार्मिक स्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम द्वारा अव्यवस्था और अतिक्रमण […] - [लोहरदगा में बड़ा रेल हादसा टला: क्षतिग्रस्त पुल से गुजरीं राजधानी और सासाराम एक्सप्रेस, बाद में रोका गया परिचालन](https://jharkhandlive.in/lohardaga-railway-bridge-damaged-trains-stopped/): लोहरदगा: रविवार को झारखंड के लोहरदगा जिले में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। लोहरदगा-रांची-टोरी रेलखंड पर कोयल नदी पर बने रेलवे पुल संख्या 115 से राजधानी एक्सप्रेस, सासाराम एक्सप्रेस और लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजर गईं, जबकि पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त अवस्था में थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई, वरना हजारों रेल यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। यह मामला तब सामने आया जब रेलवे के इंजीनियरिंग स्टाफ ने पुल के पिलर संख्या चार और पांच में गंभीर दरार देखी। स्थिति को गंभीर मानते हुए सुबह करीब 10:10 बजे तत्काल […] - [धनबाद: डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो समेत 13 आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया, जानिए क्या था मामला](https://jharkhandlive.in/tiger-jairam-mahto-acquitted-topchanchi-case/): धनबाद: डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। धनबाद के तोपचांची इलाके में सड़क जाम करने, आगजनी, तोड़फोड़ और एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दर्ज 10 साल पुराने मामले में शनिवार को अदालत ने जयराम महतो समेत कुल 13 आरोपियों को बरी कर दिया। यह मामला 15 जनवरी 2015 का है, जब तोपचांची निवासी सद्दाम हुसैन ने तोपचांची थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि 14 जनवरी 2015 को दोपहर करीब दो बजे, सद्दाम हुसैन तोपचांची बाजार के पास खड़े थे, तभी बड़ी संख्या में हथियारबंद […] - [हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद रांची में बुलडोजर ऐक्शन की आहट, जलाशयों से लेकर नदियों तक अतिक्रमण पर चलेगी कार्रवाई](https://jharkhandlive.in/ranchi-encroachment-drive-high-court-order/): झारखंड हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद राजधानी रांची और जिले के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी शुरू हो गई है। खासतौर पर जलाशयों, नदियों और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कब्जों पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और कोर्ट के आदेशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने शनिवार को हटिया जलाशय (धुर्वा डैम) के आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण […] - [पलामू में फर्जी IAS का पर्दाफाश: 6 साल से अफसर बनकर घूम रहा था युवक, थाने में ही खुल गई पोल](https://jharkhandlive.in/fake-ias-officer-arrested-palamu-jharkhand/): पलामू (झारखंड): झारखंड के पलामू जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हुसैनाबाद थाना पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। खुद को 2014 बैच का ओडिशा कैडर का आईएएस बताने वाला यह युवक न केवल अफसरों को गुमराह कर रहा था, बल्कि सरकारी रसूख का दिखावा कर प्रभाव जमाने की कोशिश भी कर रहा था। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजेश कुमार पिछले 6 से 7 वर्षों से खुद […] - [झारखंड: शराब - गांजा के बाद अब चूहों ने डोडा किया साफ, सबूतों के अभाव में दो आरोपी बरी](https://jharkhandlive.in/ranchi-doda-smuggling-case-police-negligence/): राजधानी रांची में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दावों के बीच नामकुम थाना क्षेत्र से पुलिस की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अदालत ने जब्त किए गए डोडा चूर्ण के नष्ट हो जाने, गवाहों के विरोधाभासी बयानों और कानूनी प्रक्रियाओं के उल्लंघन को आधार बनाते हुए दो आरोपियों को बरी कर दिया है। यह मामला यह दर्शाता है कि बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की बरामदगी के बावजूद यदि सबूतों का सही तरीके से संरक्षण और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाए, तो आरोपी कानून के शिकंजे से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। इससे पहले भी […] - [IPL 2026 से बाहर हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान, BCCI के निर्देश पर KKR करेगी रिलीज](https://jharkhandlive.in/mustafizur-rahman-out-of-ipl-2026-kkr/): बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खेलते नजर नहीं आएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह अहम निर्णय लिया है। इसके तहत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले की पुष्टि खुद BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे से बातचीत में की। सैकिया ने बताया कि भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते कूटनीतिक और सामाजिक हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह […] - [चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों का असर, 4 से 21 जनवरी के बीच 15 ट्रेनें रद व परिवर्तित, देखे लिस्ट](https://jharkhandlive.in/chakradharpur-division-train-cancellation-january/): नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही यात्रियों को रेल यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर 04 जनवरी से 21 जनवरी के बीच कुल 15 ट्रेनों के परिचालन को रद या परिवर्तित करने की घोषणा की है। इस फैसले से लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हावड़ा–कांटाबांजी/टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस को कई तिथियों में शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा। 06, 10, 13, 17 और 20 जनवरी को ट्रेन नंबर 22861/12871 हावड़ा–कांटाबांजी और […] - [नए साल पर झारखंड में 60 करोड़ की शराब खपत, रांची में अकेले 10 करोड़ की बिक्री](https://jharkhandlive.in/jharkhand-liquor-sale-record-new-year/): झारखंड में नए साल के जश्न ने इस बार शराब बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच राज्य में करीब 60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होने का अनुमान है। खास बात यह रही कि 1 जनवरी को अकेले 18 से 19 करोड़ रुपये की शराब बिकने का अनुमान लगाया गया है, जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है। राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2700 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य तय किया है, जिसमें से आधे से अधिक लक्ष्य पहले ही […] - [न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक बने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, 8 जनवरी को संभालेंगे कार्यभार](https://jharkhandlive.in/justice-mahesh-sonak-jharkhand-high-court-chief-justice/): झारखंड उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के 8 जनवरी को 62 वर्ष की आयु पूरी करने के साथ सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति सोनक झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में […] - [टाटानगर स्टेशन चौक–कीताडीह रोड पर 5 जनवरी को चल सकता है रेलवे का बुलडोजर, 27 दुकानों को अंतिम नोटिस](https://jharkhandlive.in/tatanagar-station-encroachment-removal-railway-bulldozer/): टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास (Station Redevelopment Project) को लेकर रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। स्टेशन चौक से कीताडीह रोड तक स्थित रेलवे भूमि पर बनी दुकानों को हटाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने डीआरएम (डिवीजनल रेलवे मैनेजर) के आदेश पर गुरुवार को आरपीएफ जवानों की मौजूदगी में कुल 27 लीजधारी दुकानों को अंतिम नोटिस सौंपा है। नोटिस में स्पष्ट रूप से 3 जनवरी तक रेलवे की जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है। यदि तय समयसीमा तक दुकानदार स्वयं दुकान खाली नहीं करते हैं, […] - [मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को पहनाई बैच, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं](https://jharkhandlive.in/cm-hemant-soren-felicitates-promoted-ips-officers/): रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को सम्मानित किया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाकर सम्मान दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे थे। हाल ही में इन सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के लिए पदोन्नति मिली है, जिसे उनके प्रशासनिक और […] - [हजारीबाग केंद्रीय कारा से तीन कैदी फरार, हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल](https://jharkhandlive.in/hazaribagh-central-jail-prisoners-escape/): हजारीबाग। झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेलों में शामिल लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग से तीन कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि होते ही प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने कैदियों के फरार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तीनों कैदी जेल से बाहर निकलने में सफल रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह जानकारी […] - [गिरिडीह में फर्जी कस्टमर केयर गिरोह का भंडाफोड़, तीन साइबर ठग गिरफ्तार](https://jharkhandlive.in/giridih-cyber-fraud-gang-busted/): गिरिडीह। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। साइबर थाना गिरिडीह की टीम ने गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव स्थित तेलखरी जंगल के पास छापेमारी कर तीनों आरोपियों को मौके से दबोचा। इस संबंध में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 43/25 के तहत मामला […] - [आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रांची-धनबाद-कोडरमा में टाटा मोटर्स शोरूम पर एक साथ छापेमारी](https://jharkhandlive.in/acb-raids-tata-motors-showrooms-jharkhand/): रांची। झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची, धनबाद और कोडरमा में एक साथ छापेमारी की। यह रेड तीनों जिलों में संचालित टाटा मोटर्स के शोरूम में की गई, जिनका संबंध इस मामले की मुख्य आरोपी स्निग्धा सिंह से बताया जा रहा है। एसीबी के सूत्रों के अनुसार, स्निग्धा सिंह टाटा मोटर्स के इन शोरूम की मालिक और डायरेक्टर हैं और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में आरोपी होने के साथ-साथ फिलहाल फरार भी चल रही हैं। एजेंसी को लंबे समय से इन शोरूम में […] - [झारखंड के युवाओं को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1910 सीजीएल अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र](https://jharkhandlive.in/jharkhand-cgl-appointment-letters-hemant-soren/): रांची। नए साल की शुरुआत झारखंड के हजारों युवाओं के लिए राहत और उम्मीद की खबर लेकर आई है। वर्षों के इंतजार, कानूनी उलझनों और विवादों के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1910 अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच से स्वयं 26 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके परिजन मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र […] - [रघुवर दास का बड़ा आरोप, कहा- पेसा कानून की मूल भावना के विपरित है नियमावली, जनजाति समाज को लॉलीपॉप देकर आंखों में झोंका गया धूल](https://jharkhandlive.in/raghubar-das-alleges-pesa-rules-violate-tribal-rights/): रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार द्वारा पेसा अधिनियम (PESA Act) के तहत बनाई गई नियमावली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नियमावली पेसा कानून 1996 की मूल भावना के विपरीत है और इसके जरिए जनजातीय समाज को केवल “लॉलीपॉप” देकर उनकी आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। रघुवर दास ने कहा कि संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत अधिसूचित क्षेत्रों में लागू पेसा अधिनियम का उद्देश्य आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्था, सांस्कृतिक पहचान और संसाधनों पर नियंत्रण को कानूनी संरक्षण देना है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा […] - [रांची में पुलिस की भारी लापरवाही: मालखाने में रखा 200 किलो गांजा ‘चूहे खा गए’, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी](https://jharkhandlive.in/ranchi-ormanjhi-ganja-case-police-negligence/): झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला पुलिस व्यवस्था और जब्त मादक पदार्थों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ओरमांझी थाना के मालखाने में पुलिस की कड़ी निगरानी में रखा गया करीब 200 किलो गांजा कथित रूप से चूहों द्वारा खा लिए जाने का दावा किया गया है। इस हैरान करने वाली दलील को अदालत ने पुलिस की गंभीर लापरवाही माना और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी को बरी कर दिया। यह मामला न केवल पुलिस जांच की खामियों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि करोड़ों […] - [सरायकेला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तोड़ा प्रोटोकॉल, सड़क पर उतरकर जनता से मिलीं: सादगी ने जीता दिल](https://jharkhandlive.in/president-droupadi-murmu-jharkhand-visit-saraikela/): झारखंड दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक बार फिर अपनी सादगी और जनता के प्रति आत्मीयता से लोगों का दिल जीत लिया। सरायकेला में राष्ट्रपति ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को एक ओर रखते हुए सड़क पर उतरकर आम लोगों से मुलाकात की, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। यह दृश्य देखते ही देखते ऐतिहासिक बन गया और सरायकेला तथा जमशेदपुर के लोगों के लिए यादगार पल बन गया। यह घटना झारखंड दौरे के दूसरे दिन सामने आई, जब राष्ट्रपति नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर वापस लौट […] - [जामताड़ा में अपराध पर सख्ती: थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी का साफ संदेश - लापरवाही नहीं चलेगी](https://jharkhandlive.in/jamtara-police-action-thana-incharge-suspended/): जामताड़ा जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और अपराध नियंत्रण में कथित शिथिलता को पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने गंभीरता से लेते हुए बड़ी विभागीय कार्रवाई की है। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में जामताड़ा थाना प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिले में हाल के दिनों में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं के बाद की गई है, जिससे पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे। अपराध नियंत्रण में […] - [झारखंड का चौका थाना देश के टॉप-4 में, 60 दिनों में पूरी होती है हर केस की जांच](https://jharkhandlive.in/ranking-of-police-stations-2025-chowka-police-station/): केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी Ranking of Police Stations 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में झारखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना ने देशभर के 18 हजार से अधिक पुलिस थानों में चौथा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही चौका थाना झारखंड में पहले स्थान पर रहा है। यह रैंकिंग CCTNS डेटाबेस की गहन समीक्षा, अपराध के आंकड़े, महिलाओं और कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराधों की जांच, थाना का बुनियादी ढांचा, नागरिकों का फीडबैक और पुलिस कर्मियों के व्यवहार जैसे कई महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर तय की […] - [झारखंड के 6 IPS अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लेवल-13 वेतनमान](https://jharkhandlive.in/jharkhand-ips-promotion-selection-grade-2026/): झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के लिए अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए 2013 बैच के 6 IPS अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की है। यह प्रोन्नति भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के तहत दी गई है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 26 दिसंबर 2025 को दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। दोनों अधिसूचनाओं पर सरकार के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं। प्रोन्नति के तहत संबंधित अधिकारियों को पे मैट्रिक्स के लेवल-13 में सेलेक्शन ग्रेड […] - [JSSC CGL-2023: 30 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में 1927 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र](https://jharkhandlive.in/jssc-cgl-joining-letter-distribution-30-december-2025/): झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC CGL-2023) के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार 30 दिसंबर 2025 को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित कर 1927 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेगी। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम अपराह्न 1:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस संबंध में मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। पत्र पर सरकार की प्रधान सचिव वंदना दादेल के हस्ताक्षर हैं। नियुक्ति पत्र माननीय मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। 7 विभागों […] - [27% ओबीसी आरक्षण लागू न होने से निकाय चुनाव और नौकरियों में भारी नुकसान: कैलाश यादव](https://jharkhandlive.in/jharkhand-obc-reservation-27-percent-demand-kailash-yadav/): झारखंड में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक लाभ न मिलने से नगर निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और सरकारी नौकरियों में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह आरोप प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता और झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के केंद्रीय अध्यक्ष कैलाश यादव ने लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार से ओबीसी और अनुसूचित जाति के आरक्षण को पुनः पूर्ववत लागू करने की मांग की है। कैलाश यादव ने गुरुवार (26 दिसंबर 2025) को जारी बयान में कहा कि झारखंड राज्य निर्माण के समय 15 नवंबर 2000 को ST, SC और OBC वर्ग को कुल 50 […] - [एक साल से बंद मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल, 10 लाख से ज्यादा आवेदन अटके, नए लाभुकों की एंट्री ठप](https://jharkhandlive.in/maiyaan-samman-yojana-portal-closed-applications-pending-2/): रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है। योजना का ऑनलाइन पोर्टल जनवरी 2025 से बंद पड़ा है, जिसके कारण राज्यभर में 10 लाख से अधिक आवेदन लंबित हो गए हैं। हालात यह हैं कि नए लाभुक इस योजना से जुड़ ही नहीं पा रहे हैं, जबकि हजारों महिलाएं आवेदन जमा करने के बावजूद भुगतान और स्थिति की जानकारी से वंचित हैं। सरकारी स्तर पर दावा किया जा रहा है कि पोर्टल को तकनीकी रूप से अपडेट किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर है। विभिन्न जिलों के अधिकारियों का […] - [पत्नी से विवाद में जेसीबी लेकर ससुराल पहुंचा पति, गिरिडीह में चहारदीवारी तोड़ने का मामला दर्ज](https://jharkhandlive.in/giridih-jcb-in-laws-house-marital-dispute/): गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी के बार-बार मायके में रहने से नाराज एक युवक नशे की हालत में जेसीबी मशीन लेकर ससुराल पहुंच गया और मकान की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। यह घटना जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है, जिसने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गादी-चुंगलो गांव निवासी पिंटू मंडल अचानक जेसीबी मशीन लेकर सिरसिया गांव पहुंचा और ससुराल के घर को तोड़ने […] - [स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: युवा कांग्रेस नेता आरिफ रज़ा ने निशा भगत पर दर्ज कराई FIR](https://jharkhandlive.in/fir-against-nisha-bhagat-over-remarks-on-irfan-ansari/): रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। युवा कांग्रेस झारखंड के प्रदेश महासचिव आरिफ रज़ा ने इस संबंध में इटकी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए श्रीमती निशा भगत के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर 25 दिसंबर 2025 को दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 दिसंबर 2025 को एक निजी चैनल के माध्यम से निशा भगत ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ आपत्तिजनक, अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इस […] - [मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को क्रिसमस का तोहफा: नवंबर की ₹2500 किस्त खातों में ट्रांसफर, दिसंबर भुगतान की तैयारी](https://jharkhandlive.in/maiyaan-samman-yojana-november-installment-transfer-jharkhand/): रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। क्रिसमस पर्व को देखते हुए राज्य सरकार ने नवंबर माह की किस्त का भुगतान शुरू कर दिया है। जिला स्तर से लाभुकों के खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जा रही है। ज्यादातर जिलों में आधार सीडिंग के माध्यम से भुगतान पूरा कर लिया गया है, जिससे लाखों महिलाओं को त्योहारी सीजन में आर्थिक सहयोग मिला है। राज्य सरकार के अनुसार फिलहाल नवंबर माह की किस्त जारी की गई है, जबकि दिसंबर माह की किस्त अब बकाया है। हालांकि इसे भी […] - [हाथियों के मूवमेंट से सड़क और रेल दोनों प्रभावित: एनएच-33 पर 40 मिनट तक जाम, चक्रधरपुर रेल मंडल में 18 लोकल ट्रेनें रद्द](https://jharkhandlive.in/jharkhand-elephant-movement-nh33-train-services-disrupted/): झारखंड में जंगली हाथियों के बढ़ते मूवमेंट का असर अब सड़क और रेल दोनों पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। बुधवार देर शाम रांची–रामगढ़ को जोड़ने वाले व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 18 जंगली हाथियों का एक झुंड अचानक सड़क के पास आ गया। हाथियों को देखते ही वाहन चालकों में दहशत फैल गई और कुछ ही मिनटों में एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी सड़क के बेहद करीब आ गए थे, जिससे यात्रियों ने अपने-अपने वाहनों में ही रुकना सुरक्षित समझा। करीब 40 मिनट […] - [मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी की अहम बैठक, झरिया मास्टर प्लान सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति](https://jharkhandlive.in/hemant-soren-meets-g-kishan-reddy-jharia-master-plan-2/): रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के बीच एक महत्वपूर्ण औपचारिक बैठक हुई। इस बैठक में झारखंड में कोयला एवं खनन क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राज्य सरकार, कोयला मंत्रालय तथा कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड में कोल माइंस से संबंधित समस्याओं का समाधान निकालना और केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य […] - [झारखंड के 12 जिलों में तीन दिन तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट](https://jharkhandlive.in/jharkhand-cold-wave-yellow-alert-imd/): झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 12 जिलों में अगले तीन दिनों तक ठंड का प्रभाव बने रहने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए बुधवार को ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह अलर्ट गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से लागू होकर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।इस दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, वहीं सुबह और रात के […] - [झारखंड को 1 जनवरी 2026 को मिल सकता है नया डीजीपी, तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बीच रेस तेज](https://jharkhandlive.in/jharkhand-new-dgp-appointment-2026/): झारखंड में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ समय से बना असमंजस अब जल्द खत्म होता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, वर्तमान प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को सेवा विस्तार दिए जाने की कोई फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि झारखंड सरकार 1 जनवरी 2026 को राज्य को नया नियमित डीजीपी नियुक्त कर सकती है।हालांकि, डीजीपी की नियुक्ति के लिए अब तक आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को नहीं भेजा गया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि राज्य सरकार अपनी ही […] - [धनबाद सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ओपीडी में बैठकर किया मरीजों का इलाज, नए मेडिकल कॉलेज की बड़ी घोषणा](https://jharkhandlive.in/dhanbad-sadar-hospital-inspection-irfan-ansari/): झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और भरोसेमंद बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को धनबाद सदर अस्पताल का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न केवल अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, बल्कि आम मरीजों के बीच ओपीडी में बैठकर खुद इलाज भी किया।स्वास्थ्य मंत्री को अपने सामने देखकर मरीजों में खासा उत्साह देखा गया। कई मरीजों ने अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना और तत्काल इलाज के निर्देश दिए। इस निरीक्षण का उद्देश्य […] - [झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: सड़क, शिक्षा, भर्ती नियमों से लेकर आंगनबाड़ी, वन भूमि और वेतन पुनरीक्षण तक कई अहम निर्णय](https://jharkhandlive.in/jharkhand-cabinet-decisions-december-2025/): झारखंड सरकार ने वर्ष 2025 के अंत में विकास और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में कई दूरगामी निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 दिसंबर 2025 को झारखंड मंत्रालय, रांची में हुई इस कैबिनेट बैठक में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, सरकारी भर्ती प्रक्रिया, कर्मचारियों के हितों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दर्जनों प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।सरकार के इन फैसलों का सीधा असर राज्य की ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी, शिक्षा व्यवस्था, महिला-बाल कल्याण योजनाओं, रोजगार के अवसरों और प्रशासनिक पारदर्शिता पर पड़ेगा। साथ ही उच्च न्यायालय […] - [रामगढ़ में प्रदूषण का वीडियो वायरल: सीएम हेमंत सोरेन सख्त, उपायुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश](https://jharkhandlive.in/ramgarh-alok-industry-pollution-video-hemant-soren-action-2/): झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित आलोक इंडस्ट्री से जुड़े कथित प्रदूषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उद्योग परिसर के आसपास लगे पौधों पर जमी राख को उड़ाते हुए एक व्यक्ति को देखा जा सकता है, जिससे पर्यावरण को हो रहे नुकसान की आशंका गहराई है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। इस वायरल वीडियो पर खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इसे रीपोस्ट किया। मुख्यमंत्री ने वीडियो साझा […] - [MP-MLA के आपराधिक मामलों पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, CBI से 11 मामलों की रिपोर्ट तलब: चौकीदार बहाली पर भी अहम फैसला](https://jharkhandlive.in/jharkhand-high-court-mp-mla-criminal-cases-cbi-report/): झारखंड हाईकोर्ट ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में अनावश्यक देरी न केवल न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करती है, बल्कि गवाहों की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल असर डालती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से उसके पास लंबित 11 मामलों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट तलब की है। यह आदेश जस्टिस आर. मुखोपाध्याय और जस्टिस पी.के. श्रीवास्तव की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई के दौरान पारित किया। अदालत ने सीबीआई […] - [झारखंड में शीतलहर का कहर: लोहरदगा में पारा 3 डिग्री तक गिरा, ठंड से 2 की मौत: 16 जिलों में अलर्ट](https://jharkhandlive.in/jharkhand-cold-wave-alert-temperature-drop/): झारखंड में सर्दी ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ असर दिखाना शुरू कर दिया है। पूरा राज्य इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है और तापमान लगातार जमाव बिंदु की ओर लुढ़क रहा है। हालात ऐसे हैं कि राज्य के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। शनिवार को लोहरदगा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर महज 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के इस तीखे प्रकोप का असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण गिरिडीह जिले के मोतीलेदा निवासी प्रेम राय (37) और […] - [हाथियों के मूवमेंट से चक्रधरपुर रेल मंडल में 21 मेमू ट्रेनें 24 दिसंबर तक रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी](https://jharkhandlive.in/chakradharpur-division-memu-trains-cancelled-elephant-movement/): चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले चक्रधरपुर–राउरकेला और चाईबासा डीपीएस रेलखंड में हाथियों के लगातार मूवमेंट के कारण रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। हाथियों की सुरक्षा और संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 22 से 24 दिसंबर तक कुल 21 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन रेल पटरियों के आसपास हाथियों के झुंड की लगातार सूचना मिल रही है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन से न केवल जंगली हाथियों को खतरा हो सकता है, बल्कि यात्रियों की जान-माल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। […] - [देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं BJP सांसद कंगना रनौत, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना](https://jharkhandlive.in/kangana-ranaut-baba-baidyanath-dham-deoghar-visit/): हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। कंगना दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे। देवघर एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों की निगरानी में कंगना रनोट को सीधे देवघर सर्किट हाउस ले जाया गया। इस दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या भीड़भाड़ से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस […] - [पीरटांड़ के खुखरा गांव में Tufcon TMT Rebar ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 400 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित](https://jharkhandlive.in/tufcon-tmt-rebar-free-health-checkup-camp-giridih/): गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत खुखरा गांव में Tufcon TMT Rebar के तत्वावधान में रविवार को एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर खुखरा मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल लगभग 150 बच्चों और 250 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। विशेषज्ञ […] - [झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर: 14 जिलों में शीतलहर और घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित](https://jharkhandlive.in/jharkhand-cold-wave-fog-alert-weather-update/): झारखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और दक्षिण-पूर्व दिशा से आ रही नमी युक्त हवाओं के संयुक्त प्रभाव से राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राज्य के 14 जिलों में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा। इनमें रांची, गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। विभाग […] - [नए साल में बिजली का बड़ा झटका: झारखंड में 60% तक बढ़ सकती हैं बिजली दरें](https://jharkhandlive.in/jharkhand-power-tariff-hike-jbvnl-proposal-2026/): नए साल की शुरुआत झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महंगी साबित हो सकती है। झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली दरों में बड़े इजाफे का प्रस्ताव तैयार कर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) के समक्ष पेश किया है। प्रस्ताव के अनुसार राज्य में बिजली की कीमतों में 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली प्रति यूनिट ₹3.50 तक महंगी हो जाएगी। बिजली दरों में यह प्रस्तावित बढ़ोतरी केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कमर्शियल, औद्योगिक, सिंचाई और अन्य श्रेणियों […] - [रामगढ़ में हाथियों का कहर: NH-33 पर घंटों जाम, तीन दिन में छह लोगों की मौत](https://jharkhandlive.in/ramgarh-elephant-movement-nh33-jam-human-wildlife-conflict/): रामगढ़ जिले में शनिवार सुबह माया डूंगरी जंगल के समीप घाटी क्षेत्र में हाथियों के एक झुंड के अचानक सड़क पर आ जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जंगल से निकलकर घाटी पार कर रहे हाथियों को देख वाहन चालकों और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का झुंड काफी देर तक सड़क के आसपास डटा रहा, जिसके कारण वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां रोकनी पड़ीं। सुरक्षा के मद्देनजर […] - [T20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्या के हाथ टीम इंडिया की कमान, शुभमन गिल बाहर; ईशान किशन की वापसी](https://jharkhandlive.in/india-squad-t20-world-cup-2026-suryakumar-yadav-captain/): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शनिवार को मुंबई स्थित BCCI मुख्यालय में हुई चयन बैठक के बाद चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया की मौजूदगी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इस बार चयन समिति ने संतुलन और फॉर्म को प्राथमिकता देते हुए कुछ बड़े फैसले किए हैं, जिनमें शुभमन गिल का टीम से बाहर होना सबसे अहम माना जा रहा है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया […] - [पाकुड़ में अवैध वसूली और ड्यूटी में लापरवाही: SP ने 6 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित](https://jharkhandlive.in/pakur-police-suspended-illegal-extortion-night-patrolling/): पाकुड़ जिले में पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले एक गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि गश्ती के दौरान ट्रकों से अवैध वसूली करने और कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में नगर थाना और शीतला मंदिर टीओपी से जुड़े छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त और स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है। एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि और ड्यूटी में लापरवाही को […] - [बिहार की डॉ. नुसरत प्रवीण को झारखंड सरकार की तरफ से बड़ा ऑफर, मंत्री इरफान ने ₹3 लाख वेतन, सरकारी आवास और पूर्ण सुरक्षा का दिया आश्वासन](https://jharkhandlive.in/jharkhand-government-offer-dr-nusrat-praveen-salary-security/): बिहार की महिला चिकित्सक डॉ. नुसरत प्रवीण को लेकर चल रहे हिजाब विवाद के बाद अब झारखंड सरकार ने उन्हें बड़ा ऑफर दिया है, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा की डॉ. नुसरत प्रवीण के साथ हुई अमर्यादित, अमानवीय और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। जिस तरह एक डॉक्टर, एक बेटी और एक महिला के साथ अपमान, अभद्रता और हिजाब खींचने जैसी शर्मनाक हरकत की गई, वह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि मानव गरिमा, इज्जत और संविधान पर सीधा प्रहार है। यह किसी एक समुदाय का नहीं, […] - [सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025: ऐतिहासिक जीत के बाद झारखंड क्रिकेट टीम से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खिलाड़ियों को दी बधाई](https://jharkhandlive.in/jharkhand-cricket-team-meets-cm-hemant-soren-syed-mushtaq-ali-trophy-2025/): रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी–2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर टीम के कप्तान एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन ने पूरी टीम के साथ विजेता ट्रॉफी मुख्यमंत्री को सांकेतिक रूप से भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डोमेस्टिक क्रिकेट में यह जीत झारखंड के लिए गर्व का विषय है और राज्य के खेल इतिहास में […] - [झारखंड ने रचा इतिहास: हरियाणा को 69 रन से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर कब्जा](https://jharkhandlive.in/jharkhand-wins-syed-mushtaq-ali-trophy-final/): झारखंड ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराकर पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के दम पर झारखंड ने एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान ईशान किशन ने फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए मात्र 49 गेंदों पर […] - [तत्काल टिकट में अब ओटीपी की एंट्री अनिवार्य - भारतीय रेलवे ने 100 ट्रेनों में शुरू किया नया सत्यापन सिस्टम](https://jharkhandlive.in/tatkal-ticket-otp-verification-indian-railways/): भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए एक बड़ा तकनीकी कदम उठाया है। आज से देशभर के पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन प्रणाली लागू कर दी गई है। यह व्यवस्था फिलहाल 100 चयनित ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई प्रणाली के तहत यात्री द्वारा काउंटर पर दिए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जब तक यात्री उस ओटीपी को सत्यापित नहीं करेगा, तब […] - [कांके में 4 डिग्री पर पहुंचा पारा” - झारखंड में ठंड का कहर तेज, 18 से 20 दिसंबर तक शीत लहर का अलर्ट](https://jharkhandlive.in/jharkhand-cold-wave-temperature-drop-alert/): झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। रांची जिले के कांके क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रांची जिले का आधिकारिक न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। राज्य के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की […] - [“घने कोहरे ने थामे विमान के पहिए” - रांची एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं प्रभावित, कई फ्लाइट कैंसिल तो कई घंटों लेट](https://jharkhandlive.in/ranchi-airport-flight-disruption-dense-fog/): राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। सुबह और शाम के समय घने कोहरे की चादर छाई रहने से सड़कों के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई फ्लाइटें घंटों देरी से संचालित हुईं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, घने कोहरे के कारण रनवे पर दृश्यता (Visibility) सुरक्षा मानकों से नीचे चली गई, जिसके चलते उड़ानों […] - [“दारोगा बना प्यार का दुश्मन?” - इंस्टाग्राम लाइव पर हत्या कबूला, प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने लगाई फांसी](https://jharkhandlive.in/instagram-live-murder-case-potka-jamshedpur/): जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या-आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां गणेश माझी नामक युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी प्रेमिका ज्योतिका हेंब्रम की हत्या की बात कबूल की और कुछ ही देर बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग और अपराध के नए खतरनाक पहलू को उजागर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक गणेश माझी और ज्योतिका हेंब्रम के बीच पिछले नौ वर्षों से प्रेम संबंध था। इंस्टाग्राम लाइव में गणेश ने आरोप लगाया कि ज्योतिका […] - [2 करोड़ नहीं दिए तो खोपड़ी खोल देंगे” - चतरा के पत्थर कारोबारी को दुबई से गैंगस्टर प्रिंस खान की खुली धमकी, FIR के बाद भी सन्नाटा](https://jharkhandlive.in/prince-khan-extortion-threat-chatra-businessman/): झारखंड के चतरा जिले में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का नाम एक बार फिर रंगदारी और हत्या की धमकी से जुड़कर सामने आया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और हंटरगंज निवासी पत्थर कारोबारी प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को दो करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक ऑडियो क्लिप के माध्यम से दी गई, जिसमें खुद को दुबई से कॉल करने वाला व्यक्ति गैंगस्टर प्रिंस खान होने का दावा करता है। ऑडियो में धमकी देने वाला शख्स खुलेआम कहता है – “मारने से पहले भी बोलते हैं और […] - [IPL Auction 2026 में झारखंड का जलवा: सुशांत मिश्रा और अमित कुमार को मिला मौका, साधारण परिवार से स्टार बनने की कहानी](https://jharkhandlive.in/ipl-auction-2026-jharkhand-players-sushant-amit/): रांची। IPL Auction 2026 में झारखंड के क्रिकेटरों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। रांची के दो युवा गेंदबाज—सुशांत मिश्रा और अमित कुमार—को IPL फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए, बल्कि झारखंड के उभरते क्रिकेट टैलेंट के लिए भी बड़ी मानी जा रही है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को Rajasthan Royals ने 90 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। सुशांत की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी, लेकिन नीलामी के दौरान Kolkata Knight Riders और राजस्थान के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने […] - [क्या अब सफ्ताह में तीन दिन धनबाद के बजाए गिरिडीह होकर चलेगी गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस !](https://jharkhandlive.in/howrah-gaya-vande-bharat-new-giridih-route/): हावड़ा–गया वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को आश्वासन दिया है कि यह हाई-स्पीड ट्रेन सप्ताह में तीन दिन धनबाद के बजाय न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन होकर चलाई जाएगी। इस फैसले से गिरिडीह, पारसनाथ और कोडरमा क्षेत्र को आधुनिक रेल सेवा का सीधा लाभ मिलने की संभावना है। यह आश्वासन मंगलवार को नई दिल्ली में उस समय दिया गया, जब गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से मुलाकात की। बैठक में गिरिडीह और आसपास […] - [झारखंड में बार सुबह 4 बजे तक खुलेंगे, आबकारी विभाग ने बढ़ाया संचालन समय](https://jharkhandlive.in/jharkhand-bar-timing-extended-liquor-policy/): झारखंड में देर रात तक जाम छलकाने के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के आबकारी विभाग ने बार के संचालन समय को बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके तहत अगले वित्तीय वर्ष से बार सुबह 4 बजे तक खुले रह सकेंगे। फिलहाल बार संचालन की अनुमति रात 12 बजे तक ही दी जाती है। प्रस्तावित बदलाव के बाद राज्य में नाइटलाइफ को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। आबकारी विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे प्रस्ताव के अनुसार, बार में देर रात तक शराब परोसने की अनुमति सख्त शर्तों के साथ दी जाएगी। इसके लिए बार संचालकों […] - [जनता दरबार में तीन साल की लड़ाई खत्म: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के हस्तक्षेप से जमीन विवाद सुलझा, पेंशन भी ऑन द स्पॉट स्वीकृत](https://jharkhandlive.in/ranchi-janta-darbar-land-dispute-pension-solution/): रांची जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार एक बार फिर आम नागरिकों के लिए त्वरित न्याय, संवेदनशील प्रशासन और पारदर्शी व्यवस्था का प्रभावी मंच बनकर उभरा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया। इस दौरान जहां तीन वर्षों से अपनी जमीन पर दखल दिहानी के लिए परेशान दंपत्ति को राहत मिली, वहीं एक निराश्रित महिला को ऑन द स्पॉट पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। उपायुक्त देर शाम तक फरियादियों की समस्याएं […] - [एक घंटे में करा दिया थानेदार का ट्रांसफर](https://jharkhandlive.in/ranchi-kotwali-sho-transfer-vvip-bodyguard-dispute/): रांची के कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो को अपने ही वरीय अधिकारियों के आदेश का पालन करना महंगा पड़ गया। रविवार देर रात सुभाष चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान वीवीआईपी के बॉडीगार्ड से हुए विवाद के बाद महज एक घंटे के भीतर उनका ट्रांसफर कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, थानेदार आदिकांत महतो देर रात रूटीन वाहन जांच में तैनात थे। इसी दौरान स्कूटी सवार एक जवान को जांच के लिए रोका गया। जवान खुद को वीवीआईपी का अंगरक्षक बताने लगा और जांच का विरोध करने […] - [](https://jharkhandlive.in/tim-seifert-century-ipl-2026-auction-bbl/): आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी ऑक्शन से ठीक पहले न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने ऐसा प्रदर्शन कर दिखाया है, जिसने फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली आईपीएल मिनी नीलामी से पहले बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 में सेफर्ट ने तूफानी शतक जड़ते हुए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। 15 दिसंबर को खेले गए बीबीएल के दूसरे मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से ओपनिंग करते हुए टिम सेफर्ट ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। जिलॉन्ग के सिमोंड्स स्टेडियम में खेले […] - [विधायक जयराम महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर तीखा हमला, कहा - आरोप लगाने वाले खुद भ्रष्टाचार में लिप्त](https://jharkhandlive.in/jairam-mahto-attack-dhullu-mahto-gas-leak-dhanbad/): धनबाद में डुमरी विधायक जयराम महतो ने सांसद ढुल्लू महतो पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, वे स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सड़क जाम से जुड़े एक मामले में अदालत में उपस्थित होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने केंदुआडीह गैस रिसाव की घटना को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार से त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग की। विधायक जयराम महतो ने बताया कि सड़क जाम को लेकर गांव के 15 से 20 युवकों पर मामला दर्ज किया गया था, उसी सिलसिले में वे आज कोर्ट में […] - [मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची को सुंदर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की ठोस पहल](https://jharkhandlive.in/ranchi-city-development-traffic-encroachment-women-safety/): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्पष्ट एवं दूरदर्शी निर्देशों के आलोक में रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस और प्रभावी पहल की है। राजधानी रांची में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, यातायात दबाव और नागरिक समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, बिजली के खंभों पर लटके अव्यवस्थित तारों की समस्या तथा महिला […] - [मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रांची शहर का औचक निरीक्षण, बिना सुरक्षा और पूर्व सूचना पहुंचे सड़कों पर](https://jharkhandlive.in/hemant-soren-surprise-inspection-ranchi-city/): रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में आज बिना किसी सुरक्षा काफिले और पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक अमले को चौंका दिया। मुख्यमंत्री ने शहर के प्रमुख और आम इलाकों का दौरा कर यातायात व्यवस्था, पैदल यात्रियों की सुविधा, साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्थिति और नागरिक सुविधाओं का प्रत्यक्ष रूप से जायज़ा लिया। यह निरीक्षण पूरी तरह अनौपचारिक रहा, जिसमें मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों की तरह सड़कों पर चलकर यह समझने की कोशिश की कि शहरवासियों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर […] - [रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, 70 यात्री सुरक्षित; विमान ग्राउंडेड](https://jharkhandlive.in/indigo-flight-hard-landing-ranchi-70-passengers-safe/): रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात लगभग साढ़े सात बजे इंडिगो की भुवनेश्वर-रांची फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। अधिकारियों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इस विमान में करीब 70 यात्री सवार थे, लेकिन हादसे के बावजूद सभी सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। घटना के समय यात्रियों को अचानक झटका लगा और विमान के भीतर हड़कंप मच गया। पायलट ने तत्काल विमान पर नियंत्रण स्थापित किया और उसे सुरक्षित रूप से लैंड कर एप्रन पर खड़ा किया। हालांकि, विमान का […] - [धनबाद में आधारभूत ढांचे को मिलेगी नई रफ्तार: 5 नए फ्लाईओवर, 5 फुटओवरब्रिज और सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव](https://jharkhandlive.in/dhanbad-new-flyovers-foot-overbridges-infrastructure-plan/): धनबाद। झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष बाद भी सीमित आधारभूत संरचना से जूझ रहे धनबाद शहर को अब बड़े विकास कार्यों की सौगात मिल सकती है। राज्य सरकार ने धनबाद समेत पांच नगर निकाय क्षेत्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए अगले पांच वर्षों की योजनाओं का प्रस्ताव मांगा था। इसी क्रम में धनबाद नगर निगम ने कुल 17 प्रमुख विकास योजनाओं की सूची नगर विकास विभाग को सौंप दी है। इन योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से मंजूरी देकर बजट आवंटन किया जाएगा। शुक्रवार को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने धनबाद नगर आयुक्त रविराज […] - [चाईबासा में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गिरफ्तार: बिल भुगतान के बदले 70 हजार रुपये रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा](https://jharkhandlive.in/chaibasa-executive-engineer-arrested-bribe-acb/): चाईबासा। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जमशेदपुर की टीम ने भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार सिंह को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चाईबासा स्थित पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में की गई, जहां नारकोटिक्स विभाग के भवन निर्माण कार्य से जुड़े लंबित बिल भुगतान के बदले रिश्वत ली जा रही थी। जानकारी के अनुसार, मामला नारकोटिक्स विभाग के भवन निर्माण कार्य से संबंधित है, जिसकी कुल लागत लगभग 55 लाख रुपये थी। इस परियोजना के तहत अब तक करीब 29 लाख रुपये का […] - [सीएम हेमंत सोरेन जनवरी 2026 में स्विट्ज़रलैंड दौरे पर, दावोस में झारखंड का करेंगे वैश्विक प्रस्तुतीकरण](https://jharkhandlive.in/jharkhand-cm-hemant-soren-switzerland-davos-visit-2026/): रांची। झारखंड को वैश्विक निवेश के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नए साल में स्विट्ज़रलैंड के दौरे पर जाएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 से 25 जनवरी 2026 तक स्विट्ज़रलैंड में रहेंगे और दावोस में आयोजित होने वाली विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड पहली बार औपचारिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा, जिसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। यह दौरा भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत […] - [झारखंड कैडर की IAS वंदना दादेल को मुख्य सचिव रैंक और अबु इमरान समेत 4 IAS को सचिव रैंक में प्रोन्नति](https://jharkhandlive.in/ias-vandana-dadel-will-be-promoted-to-the-rank-of-chief-secretary-and-4-ias-officers-including-abu-imran-will-be-promoted-to-the-rank-of-secretary/): झारखंड कैडर के कई आईएएस अफसरों के लिए मुख्य सचिव रैंक और सचिव रैंक में प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने इससे संबंधित संचिका पर अपनी सहमति दे दी है। जिसमें वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति मिलेगा। वंदना दादेल को सीएस रैंक का लाभ एक जनवरी 2026 से मिलेगा। इससे संबंधित आदेश जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। वंदना दादेल 1996 बैच की आईएएस हैं। वहीं पेयजल विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा भी 1996 बैच के अफसर हैं।   वहीं राज्य सरकार ने चार आईएएस अफसरों को […] - [झारखंड में आदिवासी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री पर प्रशासन सख्त, सादा पट्टा वाले मामलों में होगी कार्रवाई](https://jharkhandlive.in/jharkhand-tribal-land-dispute-strict-action/): झारखंड में आदिवासी भूमि की अवैध खरीद-बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। यदि कोई व्यक्ति झारखंड में सादा पट्टा के आधार पर आदिवासी जमीन खरीदता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आश्वासन राज्य के भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार सीएनटी (Chotanagpur Tenancy) और एसपीटी (Santhal Pargana Tenancy) एक्ट के तहत आच्छादित जमीन की अवैध बिक्री और हस्तांतरण की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि सादा पट्टा के माध्यम से होने वाले अवैध लेन-देन पर विभागीय कार्रवाई तुरंत […] - [रांची: अरगोड़ा चौक लिकर बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, मारपीट और सुरक्षा खतरों के चलते प्रशासन की सख्त कार्रवाई](https://jharkhandlive.in/ranchi-liquor-bar-license-suspended/): रांची के अरगोड़ा चौक स्थित लिकर बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। प्रशासन ने बताया कि बार में लगातार विवाद और मारपीट के चलते कानून-व्यवस्था पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। एसएसपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अरगोड़ा चौक एक व्यस्त मार्ग है और वीवीआईपी आवागमन के लिए भी यह रास्ता महत्वपूर्ण है। बार में आयोजित कार्यक्रम और डांस क्लबहाउस जैसी गतिविधियों के कारण बार परिसर और आसपास अक्सर झगड़े और हंगामा होते […] - [मंइयां सम्मान योजना: पलामू के 3.51 लाख लाभुकों को दो दिनों में मिलेगा नवंबर माह का भुगतान, नए आवेदन की एंट्री रोक दी गई](https://jharkhandlive.in/maiyya-samman-yojana-palamau-november-payment-updates/): झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत पलामू जिले के लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। जिले के 3,51,580 लाभुकों को नवंबर माह की राशि अगले एक-दो दिनों में उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेज दी जाएगी। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा तैयार बिल ट्रेजरी को भेज दिया गया है, और ट्रेजरी की स्वीकृति मिलते ही भुगतान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिसके तहत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये डीबीटी के माध्यम […] - [रांची को मिली बड़ी सौगात: अरगोड़ा–हरमू–डिबडीह तक बनेगा नया 3.8 KM फ्लाईओवर, जाम की समस्या होगी खत्म](https://jharkhandlive.in/ranchi-new-flyover-argora-harmu-dibdih-approved/): राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अरगोड़ा चौक से हरमू होते हुए डिबडीह तक लगभग 3.8 किलोमीटर लंबा नया फ्लाईओवर/एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। परियोजना का डीपीआर तैयार हो चुका है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे औपचारिक स्वीकृति दे दी है। अब विभाग टेंडर और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की तैयारी शुरू करेगा। यह फ्लाईओवर रांची के सबसे व्यस्त और जाम-प्रवृत्त क्षेत्रों में शामिल अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक कंजेशन को खत्म करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। अरगोड़ा चौक वर्तमान में शहर का प्रमुख “मेजर ट्रैफिक नोड” […] - [इंडिगो की छह उड़ानें लगातार रद्द: रांची से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए चार दिन तक बुकिंग बंद](https://jharkhandlive.in/indigo-flights-cancelled-ranchi-booking-closed-delhi-bengaluru-mumbai/): रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ान सेवाओं में जारी संकट बुधवार को नौवें दिन भी बना रहा। इंडिगो के तीन विमानों के रद्द होने से कुल छह उड़ानें प्रभावित रहीं, जिसके कारण करीब 1,000 यात्रियों की आवाजाही रुक गई। रांची–दिल्ली, दिल्ली–रांची, रांची–हैदराबाद और हैदराबाद–रांची की उड़ानें प्रभावित रहीं। कंपनी के संचालन संकट और पायलट-क्रू की समस्या के चलते रांची से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई की सीधी उड़ानों की बुकिंग 14 दिसंबर तक उपलब्ध नहीं है। इससे यात्रियों को भारी असुविधा और किराए में तेज़ उछाल झेलना पड़ रहा है। किराए में लगी आग, सीटें भी उपलब्ध नहीं […] - [माता-पिता का नाम वोटर लिस्ट से कटने पर क्यों खुश हुए BJP सांसद निशिकांत दुबे? लोकसभा में दी बड़ी वजह](https://jharkhandlive.in/nishikant-dubey-parents-vote-cut-sir-evm-statement/): लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का बयान कई लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा। सांसद ने खुलकर कहा कि वे अपने माता-पिता का नाम वोटर लिस्ट से कटने पर खुश हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR—Systematic Voters’ Education and Electoral Participation—प्रक्रिया के तहत यह हटाया जाना बिल्कुल नियमों के अनुरूप है, क्योंकि उनके माता-पिता अब दिल्ली में रहते हैं और बिहार में वोट देने का अधिकार नहीं रखते। दुबे ने सदन में कहा कि किसी भी मतदाता का निवास बदलने पर पुराने राज्य की वोटर सूची से नाम हटना पूरी तरह […] - [RTC इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में NEP-2020 और AI आधारित Outcome Education पर संगोष्ठी आयोजित](https://jharkhandlive.in/rtc-institute-nep-2020-ai-outcome-based-education-seminar/): आर.टी.सी. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ओरमांझी में बुधवार को “नई शिक्षा नीति (NEP) 2020, Outcome Based Education (OBE) और शिक्षा में Artificial Intelligence की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. एन. हरि बाबू मुख्य वक्ता और अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बड़ी संख्या में संकाय सदस्यों ने इसमें भाग लिया। संगोष्ठी की शुरुआत स्वागत समारोह से हुई, जिसमें संयोजक द्वारा प्राचार्य महोदय को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अपने संबोधन में डॉ. हरि बाबू ने NEP-2020 की मूल भावना समझाते हुए कहा कि यह नीति छात्रों […] - [सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नींबू पहाड़ अवैध पत्थर-खनन मामले में CBI जांच जारी रहेगी](https://jharkhandlive.in/neembu-pahad-stone-mining-cbi-investigation-supreme-court/): झारखंड के साहिबगंज जिले के चर्चित नींबू पहाड़ अवैध पत्थर-खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच CBI द्वारा जारी रहेगी। कोर्ट ने झारखंड सरकार और याचिकाकर्ता विजय हांसदा की उन अपीलों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि हाई कोर्ट ने जांच एजेंसी को सिर्फ याचिकाकर्ता के आचरण की जांच करने का निर्देश दिया था, न कि पूरे खनन मामले की। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस आलोक राठे और जस्टिस संजय कुमार की दो-सदस्यीय पीठ ने साफ कहा कि हाई कोर्ट का आदेश सही है और CBI […] - [झारखंड में बालू घाटों की नीलामी पर रोक जल्द हटेगी: मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले - पेसा लागू होते ही होगी प्रक्रिया शुरू](https://jharkhandlive.in/jharkhand-sand-ghat-auction-update-pesa-law-yogendra-prasad/): झारखंड में बालू घाटों की नीलामी पर लगी रोक जल्द ही हट सकती है। राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में बताया कि बालू घाटों को फिर से शुरू करने का फैसला पेसा कानून लागू होने के तुरंत बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बालू घाटों के संचालन के लिए माइंस डेवलपर ऑपरेटर (एमडीओ) मॉडल अपना रही है और इससे राज्य को किसी तरह का राजस्व नुकसान नहीं हो रहा है। अभी राज्य के 374 बालू घाटों से ग्रामसभा द्वारा आम लोगों को 100 रुपए प्रति सीएफटी की दर से बालू उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्री योगेंद्र […] - [झारखंड में कड़ाके की ठंड बढ़ी: गुमला में 5.2°C, 6 जिलों में कोहरा और सिहरन तेज](https://jharkhandlive.in/jharkhand-cold-wave-fog-temperature-drop-gumla-weather-update/): झारखंड में ठंड ने अचानक अपना असर तेज कर दिया है और प्रदेशभर में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार, गुमला जिले में न्यूनतम तापमान 5.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन में पूरे राज्य का सबसे कम तापमान है। वहीं चाईबासा में दिन का अधिकतम तापमान 29°C दर्ज हुआ। सुबह और रात की सिहरन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है और कई इलाकों में हल्का कोहरा भी दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण […] - [आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर 5 लाख की उगाही: शादी का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार](https://jharkhandlive.in/blackmailing-case-jharkhand-arrest-bihar-viral-obscene-photos/): पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. शमसेर अली उर्फ शमसेर आलम (39) को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता की आपत्तिजनक एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर 5 लाख रुपए की उगाही का प्रयास करने और लगातार धमकियां देकर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान आरोपी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पीड़िता से संपर्क बढ़ाया था। बातचीत का सिलसिला बढ़ने के साथ उसने […] - [झारखंड में ओबीसी छात्रवृत्ति पर हाहाकार, केंद्र से समाधान मांगने दिल्ली जाएगी राज्य सरकार](https://jharkhandlive.in/jharkhand-obc-scholarship-crisis-centre-fund-issue/): झारखंड में ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। लगभग 11 लाख विद्यार्थी पिछले कई महीनों से छात्रवृत्ति के इंतजार में हैं, जबकि छात्र संगठन लगातार विरोध जता रहे हैं। राज्य के कल्याण विभाग पर विपक्ष के आरोपों के चलते दबाव बढ़ गया है, और विभाग खुद को तकनीकी व वित्तीय नियमों की जटिलताओं में फंसा पा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस साल प्री-मैट्रिक ओबीसी छात्रों के लिए केंद्र से केवल 4 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए थे, लेकिन तकनीकी प्रावधानों के चलते यह राशि भी वापस केंद्र सरकार को लौटने की नौबत […] - [झारखंड के 8 डीएसपी का IPS में हुआ प्रमोशन, देखिये लिस्ट](https://jharkhandlive.in/jharkhand-ips-promotion-2022-2023-review-list-2020/): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन के लिए झारखंड कैडर की 2022 और 2023 की चयन सूची को मंजूरी दे दी है। यह अनुमोदन 08 दिसंबर 2025 को भारतीय पुलिस सेवा (Appointment by Promotion) Regulations, 1955 के विनियमन 7(3) के तहत किया गया। UPSC की बैठक 10 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 08 रिक्तियों को भरने के लिए राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों के नामों की समीक्षा की गई।   किन 8 डीएसपी को मिला IPS प्रमोशन? Select List 2022 1. शिवेंद्र — जन्म 07.03.1971 2. राधा प्रेम किशोर — […] - [डॉ. इरफान अंसारी का सख्त आदेश: झारखंड में रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट की होगी कड़ी जांच, 7 दिन में फायर-फूड सेफ्टी ऑडिट](https://jharkhandlive.in/dr-irfan-ansari-jharkhand-rooftop-bar-safety-audit/): झारखंड सरकार ने राज्यभर में संचालित रूफटॉप बार, रेस्टोरेंट और होटलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को आपात निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य में जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह फैसला गोवा में हाल ही में हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद लिया गया, जिसमें झारखंड के तीन युवकों की मौत हो गई थी। घटना ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल […] - [वंदे मातरम् पर राजनीति तेज: BJP पर ओछी राजनीति का आरोप, RSS पर राष्ट्रगान और तिरंगा बहिष्कार का दावा - कैलाश यादव](https://jharkhandlive.in/vande-mataram-controversy-bjp-rss-kailash-yadav-statement/): झारखंड में वंदे मातरम् को लेकर जारी बहस के बीच राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है। 8 नवंबर 2025 को जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रगीत के नाम पर लोगों की भावनाओं को भड़काकर “ओछी राजनीति” कर रही है। यादव के अनुसार वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम का अभिन्न हिस्सा रहा है, लेकिन भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाकर हिंदू–मुस्लिम ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है। यादव ने कहा कि यह गीत एकता और प्रेरणा का प्रतीक है, जिसने आज़ादी की लड़ाई में क्रांतिकारियों को […] - [चीन की दुल्हन ने झारखंड के दूल्हे से रचाई शादी: साहिबगंज में वैदिक रीति से बंधे छियाओ-जियाओ और चंदन](https://jharkhandlive.in/chinese-bride-jharkhand-groom-sahibganj-wedding/): झारखंड के साहिबगंज में 6 दिसंबर का दिन एक अनोखे और यादगार विवाह का गवाह बना, जब चीन के हवाई प्रांत की रहने वाली छियाओ जियाओ ने हजारों किलोमीटर का सफर तय कर अपने भारतीय प्रेमी चंदन सिंह से सात फेरे लिए। विनायक होटल में हुए इस भव्य समारोह ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विदेशी दुल्हन का पारंपरिक भारतीय परिधान में सजी-धजी शादी मंडप में पहुंचना और वैदिक मंत्रों के बीच अग्नि की साक्षी में फेरे लेना लोगों के लिए रोमांच और उत्साह का विषय बना रहा। खास बात यह रही कि छियाओ जियाओ भारतीय संस्कृति […] - [दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप के तीसरे सीजन का हुआ शानदार आगाज !](https://jharkhandlive.in/shibu-soren-memorial-palamu-cup-kicks-off/): दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप का तीसरे सीजन का आज शानदार आगाज़  हुआ। इस कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल सारंगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मुख्य अतिथि कुणाल सारंगी जी बल्ले के साथ भी अपने जौहर दिखाए। इस वर्ष विशेष रूप से पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन और पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के नाम पर पवेलियन बनाए गए हैं, जिनका उद्घाटन खिलाड़ियों और दर्शकों ने […] - [राष्ट्रीय फलक पर आदिवासियों की आवाज बनेंगे CM हेमंत सोरेन, बोले-आदिवासी बिखरे तो अस्तित्व पर बन जाएगा संकट](https://jharkhandlive.in/cm-hemant-soren-will-be-the-voice-of-tribals-on-the-national-stage/): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब राष्ट्रीय फलक पर आदिवासी समुदाय की आवाज बनेंगे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी समुदायों के सामने बढ़ती चुनौतियों को गंभीर बताते हुए पूरे देश के आदिवासियों से व्यापक एकजुटता की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर आदिवासी समाज अब भी बिखरा रहा, तो आने वाले समय में उनका अस्तित्व ही संकट में पड़ सकता है. देश के विभिन्न हिस्सों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का समय चेतावनी का है. आपने हमेशा देखा होगा कि बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है. यह कहावत केवल […] - [केंद्र की उपेक्षा के बीच जामताड़ा को बड़ी राहत: डॉ. इरफान अंसारी ने शुरू कराया टूटे पुल का निर्माण, हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा](https://jharkhandlive.in/jamtara-bridge-reconstruction-irfan-ansari-diversion-work/): जामताड़ा जिले के हजारों लोगों के लिए आज वह बड़ी राहत का दिन रहा, जिसका इंतज़ार पिछले कई महीनों से किया जा रहा था। बारिश के दौरान बह जाने के कारण जामताड़ा–कर्माटांड़–कंबाइंड बिल्डिंग पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था, जिससे स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों, व्यापारियों, किसानों, बुज़ुर्गों तक सभी वर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। केंद्र सरकार द्वारा इस अत्यंत आवश्यक कार्य के लिए निधि उपलब्ध न कराए जाने से स्थानीय जनता में नाराज़गी लगातार बढ़ रही थी, लेकिन इसके बावजूद जामताड़ा में विकास की रफ्तार रुकी नहीं। झारखंड सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. […] - [देवघर में बोले जेपी नड्डा: झारखंड में ‘ठगुआ सरकार’, अपराध-भ्रष्टाचार बढ़ा; कांग्रेस और JMM पर जमकर हमला](https://jharkhandlive.in/jp-nadda-devghar-speech-attack-on-hemant-government/): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड सरकार और कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। नड्डा ने देवघर के ठाड़ी दुलमपुर में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में “ठगुआ सरकार” चल रही है और यहां लूट, अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार न तो कानून-व्यवस्था सुधार पाई और न ही जनता से किए वादों को पूरा कर सकी। कार्यक्रम में नड्डा के साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे। नड्डा ने कांग्रेस पर भी […] - [MP-MLA कोर्ट में पेश हुए CM हेमंत सोरेन, मिली जमानत](https://jharkhandlive.in/cm-hemant-soren-court-appearance-bail-case-details/): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची के MP-MLA कोर्ट में पेश हुए, ईडी के समन का पालन न करने से जुड़े मामले में हाइकोर्ट के फैसले के बाद आज मुख्यमंत्री सशरीर कोर्ट में उपस्थित हुए। इस दौरान उनके साथ राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से अदालत में दो 7-7 हजार के दो बेल बॉन्ड भरे गए, जिसके बाद उन्हें (CM Hemant Soren) जमानत भी मिल गई। अब इस मामले की सुनवाई 12 नवंबर, 2025 को कोर्ट करेगी। ईडी की तरफ से कोर्ट  में दलील दी गयी की जमीन घोटाला मामले में सीएम […] - [इंडिगो ऑपरेशनल संकट: रांची में दो फ्लाइट रद्द, 16 उड़ानें घंटों लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी](https://jharkhandlive.in/indigo-flight-delay-ranchi/): रांची: देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो गंभीर ऑपरेशनल संकट का सामना कर रही है। क्रू की कमी और नए ड्यूटी आवर्स नियमों के कारण एयरलाइन की उड़ान सेवाओं पर असर दिख रहा है। शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इसका प्रभाव साफ देखा गया, जहां दो प्रमुख फ्लाइट रद्द और 16 उड़ानें घंटों की देरी से उड़ीं। दो फ्लाइट रद्द, क्रू-शॉर्टेज मुख्य कारणइंडिगो के अधिकारियों ने पुष्टि की कि शुक्रवार को रांची–बेंगलुरु (सुबह 8:55 बजे) और दिल्ली–रांची (दोपहर 2:45 बजे) की उड़ानें रद्द की गईं। अधिकारियों के अनुसार, एयरलाइन वर्तमान में क्रू-शॉर्टेज से जूझ रही है और नए […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)